धाकड़ न्यूज, हरियाणा: sheetal murder case : हरियाणवी मॉडल शीतल हत्याकांड में उसके ब्वाॅयफ्रेंड सुनील को दो दिन रिमांड में रखने के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सुनील ने माना कि उसने स्वयं की शीतल की बात विशाल से करवाई थी। किन्तु अब वह सुनील और विशाल को छोड़कर किसी और लड़के से बातचीत करने लगी थी। इसी बात का शक होने के कारण उसने शीतल की हत्या की है।
हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल होने वाला चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में सुनील ने बताया कि उसने शीतल उर्फ सिम्मी के साथ मिलकर करनाल में वर्ष 2023 में एक सुकून बार खोला था। जब बार में घाटा होने लगा तो उन दोनों में अनबन होने लगी। छह महीने पहले सुनील ने शीतल से मारपीट भी की थी। शीतल ने इसकी शिकायत पानीपत के किशनपुरा थाने में दी थी। बाद में सुनील के माफी मांगने पर शीतल ने शिकायत वापिस ले ली थी।सुनील के नजदीकियों का कहना है कि शीतल का मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए सुनील ने अपनी संपत्ति भी बेच दी थी। उसने शीतल का हर इच्छा पूरी करने की पूरी तरह से कोशिश की थी लेकिन अब दोनों में बोलचाल भी बंद थी। वहीं शीतल के करीबियों का यह कहना है कि शीतल ने अपने पति संदीप की जमीन बिकवाकर सुनील के साथ बार में हिस्सेदारी की थी।

सिम्मी को मोबाइल पर रील बनान का था शौक
बता दें कि शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की शादी 2012 में पानीपत क्षेत्र के सौदापुर गांव के संदीप से हुई थी। सिम्मी को मोबाइल पर रील बनान का शौक था। वह ज्यादातर मोबाइल में व्यस्त रहती थी। इसी कारण शादी के कुछ बाद ही उन दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आनी शुरू हो गई। दोनों में अनबन रहने लगी। वर्ष 2013 में शीतल ने एक लड़की को जन्म दिया। पांच वर्ष पहले शीतल की जिंदगी में कोई अन्य युवक आ गया था। इसी बात को लेकर शीतल और संदीप में मतभेद हो गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई। बताया जाता है कि पंचायत में शीतल ने कह दिया था कि वह प्रेमी के साथ रहना चाहती है। वह संदीप से अलग हो गई। कुछ महीने बाद शीतल ने उस प्रेमी को भी छोड़ दिया। उसके साथ भी संबंध खत्म कर दिया।
2021 में मिले थे शीतल और सुनील
जानकारी के अनुसार 2021 में शीतल और सुनील पानीपत के एक मॉल में संपक में आए। इन दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। इन दोनों ने मिलकर करनाल में एक बार खोल लिया। बार चलाने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे। धीरे-धीरे इनका मेल-मिलाप प्रेम संबंध में बदल गया। लेकिन कुछ समय बाद बार में घाटा होने लगा। इस कारण बार को बंद कर देना पड़ा। सुनील अब शीतल पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। शीतल जानती थी कि सुनील शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इसलिए शीतल ने शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद सुनील ने शीतल को अपने दोस्त विशाल से शादी करने के लिए कहा। उसने कहा कि विशाल से शादी करने के बाद उन दोनों का संपर्क भी बना रहेगा। इस बात को लेकर शीतल मान गई थी।
यह भी पढ़ें :-
A Live-in Relationship: लीव इन पार्टनर की हत्या कर किया सुसाइड
Mass plantation across the state : मानसून में पूरे प्रदेश में पौधारोपण करवाएं अधिकारी: राव नरबीर
Israel-Iran war: इजराइल ने किया ईरान के एक और न्यूक्लियर रिएक्टर पर हमला
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN