धाकड़ न्यूज़: देश में कोविड-19 के मामले अब नौ राज्यों में फैल चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी करोड़ों के 257 सक्रिय मामले है। इसमें सबसे ज्यादा केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में हैं। दिल्ली में भी तीन मरीज मिले हैं। केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र में 85 फीसदी से अधिक मरीज हैं, इनमें केरल सबसे ऊपर है। तमिलनाडु में 66, महाराष्ट्र में 56 मरीज है। दिल्ली में अब तक 23 मरीज मिले हैं।
केरल में सबसे ज्यादा मरीज
देश के अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात में छह नए मरीज पिछले 24 घंटे में मिले हैं। जबकि हरियाणा में एक नया मरीज मिला है। दिल्ली में तीन नए मरीज मिलने से कुल सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हो गई है। कर्नाटक में आठ नए मरीज मिलने से अब तक कुल 13 एक्टिव कोविड केस हो गए हैं. केरल में हालत सबसे गंभीर है, जहां 69 नए मरीजों के साथ कुल सक्रिय मामलों की तादाद 95 तक पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में बढ़ते मरीजों से चिंता
महाराष्ट्र में 44 नए मरीजों के साथ 56 सक्रिय मामले हो गए हैं. मुंबई के अलावा ठाणे शहर में 10 नए मरीज मिले हैं। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। अस्पतालों से संदिग्धों के नमूने लेने को कहा है। सामान्य लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि गंभीर मरीजों को अस्पताल में निगरानी में रखने को कहा गया है।

कोरोना पर हेल्थ एडवाइजरी
केंद्र सरकार ने भी राज्यों को जारी एडवाइजरी में कोविड-19 केस के मरीजों के संपर्क में आने वाले सभी संदिग्धों की जांच कराने को कहा है. ऐसे मामलों की जीनोम सीक्वेसिंग करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना टेस्ट किट की उपलब्धता के साथ इलाज के सभी इंतजामों को परखने को कहा है। साथ ही लोगों को किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचने को कहा है।
कोरोना के बढ़ते केस चिंताजनक
कोरोना के मामले में भारत ही नहीं अन्य देशों में भी तेजी से बड़े हैं। चीन, थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया समेत कई दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में कोविड के नए केस चिंता पैदा कर रहे हैं, हालांकि अभी कोरोना की लहर जैसी स्थिति नहीं है। कोरोना के ओमिक्रॉन के नए जेएन 1 वैरियंट के मरीजों की स्थिति भी गंभीर नहीं है। टीकाकरण के कारण मरीजों में लक्षण सामान्य देख रहे हैं।
For more latest news :https://haryanadhakadnews.com
यह खबर भी पढ़े Online transfer policy :हरियाणा में ऑनलाइन ट्रांसफर पाॅलिसी से महिला कर्मचारियों की मौज, मनपसंद जिलों में होगी नियुक्ति
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138