हरियाणा में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान : हरियाणा में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक हुई, जिसमें राज्य स्तर से लेकर जिलास्तर तक के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में तय किया गया कि कांग्रेस अब वोट चोरी के खिलाफ फील्ड में उतरकर हर घर तक पहुंचेगी और जनता को इस मुद्दे से अवगत कराएगी।
बैठक में हरियाणा मामलों के प्रभारी बी.के. हरिप्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, एआईसीसी सचिव एवं सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल गुडधे, सांसद कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, जय प्रकाश सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा राज्य के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठों के प्रमुख भी उपस्थित रहे।
वोट चोरी की जांच के लिए विशेष टीमें और विधिक समिति गठित
बैठक में विधानसभा चुनावों के दौरान हुई कथित चुनावी गड़बड़ियों और वोट चोरी की घटनाओं की जांच के लिए विशेष टीमें बनाने का निर्णय लिया गया। हर जिले के लिए समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। साथ ही, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कानूनी पहलुओं की समीक्षा के लिए विधिक सलाहकार समिति गठित करने पर भी सहमति बनी।
कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएगी — चाहे वह गांव-गांव की सभाएं हों, सड़क पर आंदोलन, संसद हो या न्यायालय। पार्टी जिला और ब्लॉक स्तर पर जनसभाओं का भी आयोजन करेगी ताकि जनता तक सच पहुंचाया जा सके।
ये बने जिला ऑब्जर्वर
वोट चोरी अभियान को गति देने के लिए कांग्रेस ने जिला स्तर पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं। इनमें नीरज (यमुनानगर), अनिल धंतौड़ी (झज्जर), गिरीश भारद्वाज (नूंह), बलजिंद्र सिंह थारवी (सिरसा), सुधीर चौधरी (फरीदाबाद), राजेश सरदाना (जींद), नरेश हसनपुर (रोहतक), रणधीर राणा (पंचकूला), भूपेंद्र लाठर (कैथल), मेहताब अहमद (पलवल), फिरेय सिंह पोसवाल (गुरुग्राम), मनवीर कौर गिल (अंबाला), शूर्यवीर (सोनीपत), मनदीप सिंह शेरगिल (फतेहाबाद), अनंत दहिया (पानीपत), अमित शर्मा (कुरुक्षेत्र), रघबीर भारद्वाज (हिसार), डॉ. मामराज स्वामी (भिवानी), सतपाल दहिया (दादरी), सतनाम सिंह विर्क (करनाल), ऋषि यादव (महेंद्रगढ़) और अशोक भुवानीवाला (रेवाड़ी) शामिल हैं।
कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान जनता के विश्वास की बहाली और लोकतंत्र की रक्षा के लिए चलाया जाएगा।
#HaryanaNews
#CongressCampaign
#VoteChori
#VoterFraud
#HaryanaPolitics
#BhupinderHooda
#RaoNarenderSingh
#BKHariprasad
#HaryanaElections
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138