घना कोहरा छाने के आसार : हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है और सुबह-शाम कोहरा फैलने लगा है। प्रदेश में फिलहाल रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि हवाएं चलने से कई इलाकों में धुंध भी देखी जा रही है। पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ने के बाद अगले तीन दिनों में मैदानी क्षेत्रों में ठंड और तेज होने की संभावना है, जिससे रात का तापमान और नीचे जा सकता है। हालांकि, अभी हरियाणा पूरी तरह कड़ाके की ठंड की चपेट में नहीं आया है।
दिन के समय खिली धूप के कारण अधिकतम तापमान में खास गिरावट नहीं दिख रही, लेकिन रातें लगातार ठंडी हो रही हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते रात्रि तापमान में करीब 3.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है।
तापमान की बात करें तो हिसार सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, महेंद्रगढ़ का पारा 8.9, सिरसा में 9.6 और जींद में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के बाकी हिस्सों में रात का तापमान 10 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 23 नवंबर तक मौसम शुष्क और परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से कुछ स्थानों पर हल्की बादलवाई दिखाई दे सकती है।
#FogUpdate
#TemperatureDrop
#HaryanaNews
#WeatherReport
#NorthIndiaWeather
#WinterUpdate
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 145
Users Yesterday : 262
Users Last 7 days : 1121