धाकड़ न्यूज: हरियाणा में ग्रुप-सी व डी पदों की भर्ती के लिए होने वाले CET (CET-2025) होने पहले ही मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गया है। 6 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए अपील की है प्रदेश में CET रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ दिनों के लिए दोबारा से पोर्टल खोला जाए। इसी के साथ ही जिन्होनें रजिस्ट्रेशन कर लिया है उनकी कोरेक्शन करने व ठीक करने के लिए कुछ समय और दिया जाए।
सरल पोर्टल सही तरह से काम नहीं कर रहा था
CET-2025: याचिका में कहा गया था कि अनुसूचित जाति, डोमिशिल के प्रमाण पत्र नहीं बन पाए थे, क्योंकि हरियाणा की साइट सरल पोर्टल खुल नहीं पा रहा था अथवा सरल पोर्टल सही तरह से काम नहीं कर रहा था। सीईटी के रजिट्रेशन के लिए 15 दिनों का समय दिया गया था। हाई के दाखिल याचिका में कहा गया कि 2022 में एक साल से ज्यादा समय तक पंजीकरण चलता रहा था।
इसी के साथ याचिका में मांग की गई की सीईटी का एग्जाम एक बार में एक शिफ्ट में किया जाए। इस याचिका के वकील चरणजीत सिंह ने बताया कि याचिका दायर हो गई है और अब इसकी सुनवाई जल्द ही होगी।

कुछ अभ्यर्थियों ने सामान्य कैटेगरी से रजिस्टेशन करवाया
याचिकाकर्ता निशा, नैंसी, शीतल, ने बताया कि वह अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग से है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने नए प्रमाण पत्र अपलोड करने के लिए कहा था। इसका आवेदशन सरल पोर्टल पर किया गया था लेकिन समय पर प्रमाण पत्र नहीं बन पाए थे। और सीईटी की तय सीमा की तारिख निकल गई। जिससे की वह रजिट्रेशन नहीं कर पाए। कुछ लोगों ने जनरल कैटेगरी से रजिस्ट्रेश करवाना पड़ा।
याचिका में बताया कि सरल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीपी आने में बहुत ही लेट समय से आता था। इसी कारण वह पोर्टल पर अपना आवेदन नहीं कर पाए। अब वह तभी दोबारा आवेदन कर सकते है जब पोर्टल दोबारा खुले। प्रदेश बहुत से स्टूडेंड है जो सीईटी का रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए है।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138