धाकड़ न्यूज, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। (The bride kept waiting with mehndi on her hands) जिले के कोतावली देहात क्षेत्र के गांव महेश्वरी जट में दहेज में कार नहीं मिलने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। जहां दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर दूल्हे का इंतजार करती रही। रविवार को देर रात तक दुल्हन पक्ष ने इंतजार करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सोमवार सुबह दूल्हे पक्ष वाले पांच लोग दुल्हन के गांव में पहुंचे। इस बीच दूल्हा और दुल्हन के दोनों पक्षों में पंचायत हुई। और खूब तर्क-वितर्क व नोंक-झोंक भी हुई।
दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हा पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि दूल्हे के परिवार वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे और यह कार की मांग पूरी न किए जाने पर दूल्हा पक्ष बरात लेकर नहीं आया। काफी देर गहमागहमी के बाद निकाह के इंतजाम में खर्च हुई धनराशि देने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
कोतावली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी का निकाह छह महीने पहले शहर के कोतावली शहर के गांव दारानगर गंज निवासी युवक के साथ हुआ था। रविवार के दिन बारात आनी थी। शादी के लिए 350 मेहमानों का खाना तैयार कराया गया था और टेंट भी लगाया गया था। दुल्हन भी तैयार होकर दूल्हे व बारात का इंतजार कर रही थी। लेकिन उस समय निकाह की खुशियां गायब हो गई। और जब देर रात तक इंतजार करने के बाद भी बारात गांव में नहीं पहुंची तो लड़की वालों ने इसकी सूचना पूलिस को दी।
दूल्हा और दुल्हन पक्ष में हुई पंचायत
दूल्हा पक्ष से संपर्क किया गया तो उन्होंने दहेज में कार न मिलने के कारण बरात लाने से इनकार कर दिया। बरात के न आने पर दूल्हा व दुल्हन पक्ष के कुछ जिम्मेदार व समझदार लोग समझौता कराने में जूट गए। सोमवार सुबह दूल्हा, अपने पिता, मां और दो अन्य लोग के साथ दुल्हन के गांव पहुंचा। दोनों पक्षों में अधिकतर समय तक गांव में पंचायत भी हुई। दूल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हे के परिजनों ने अचानक से दहेज में कार की मांग कर दी। जबकि पहले कभी दहेज के बारे में बातचीत नहीं हुई थी।
निकाह की तैयारियों में खर्च हुए रुपये
कार की मांग पूरी न होने पर बरात रोक दी गई। निकाह की तैयारियों में उनका छह लाख रुपये खर्च हुए है। घंटों बातचीत और गहमा-गहमी के दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दूल्हे पक्ष की ओर से करीब तीन लाख रुपये दुल्हन पक्ष को दिए गए। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि सूचना दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और थाने में लिखित रूप से किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की है।
दूसरी शादी कर रहा था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, युवक का पहले एक निकाह हो चुका था और यह उसका दूसरा निकाह हो रहा था। पहले निकाह वाली पत्नी कोई विवाद के चलते मायके चली गई थी। जब युवक अपना दूसरा निकाह करने लगा था तो पहली पत्नी आने को तैयार हो गई और उसने दूसरे निकाह का विरोध किया। इसके चलते दूल्हा पक्ष वाले ज्यादा समझदार बनते हुए बरात लाने में टाल-मटौल करने लगे और दूल्हा पक्ष वालो ने दहेज में कार देने की मांग कर दी।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
यह खबर भी पढ़ें: इश्क का जुनून: पादरी के प्यार में पाकिस्तान पहुंची महिला, बेटे को छोड़ा होटल
Whatsapp Chanel Join Link: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN