अत्याधुनिक बिजलीघर : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने घोषणा की है कि राज्य के पानीपत और हिसार में 800 मेगावाट क्षमता के नए अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित किए जाएंगे।
बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि हरियाणा के बिजली क्षेत्र को और मजबूत बनाने के लिए मंगलवार शाम नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन (विद्युत मंत्रालय) में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बिजली की बढ़ती मांग और राज्य के ऊर्जा क्षेत्र के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय विद्युत मंत्रालय और हरियाणा ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अलावा, हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) की हिसार और पानीपत में 800 मेगावाट के अत्याधुनिक बिजलीघर स्थापित करने की योजना पर भी विशेष रूप से विचार किया गया।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 18
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 137