Home » धर्म » बाबा बागेश्वर की सनातन एकता पदयात्रा: कब तक चलेगी, क्या है उद्देश्य और कैसे जुड़ सकते हैं श्रद्धालु

बाबा बागेश्वर की सनातन एकता पदयात्रा: कब तक चलेगी, क्या है उद्देश्य और कैसे जुड़ सकते हैं श्रद्धालु

बाबा बागेश्वर की सनातन एकता पदयात्रा
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

बाबा बागेश्वर की सनातन एकता पदयात्रा : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मानना है कि 10 दिन की “सनातन एकता पदयात्रा” जाति-पाति और ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर समस्त सनातनियों को एक सूत्र में बांधने का कार्य करेगी। यह यात्रा न केवल सनातनियों के बीच एकता का संदेश देगी, बल्कि बालाजी भक्तों और ब्रजवासियों का दिव्य संगम भी कराएगी, क्योंकि इसका समापन वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के साथ होगा।
आइए जानते हैं — इस पदयात्रा के उद्देश्य क्या हैं, इसका मार्ग कैसा है और इसमें कैसे शामिल हुआ जा सकता है।

🌸 सनातन एकता पदयात्रा के प्रमुख संकल्प

  • समाज में समरसता और एकता स्थापित हो।

  • भारत एक गौरवशाली हिंदू राष्ट्र बने।

  • मां यमुना स्वच्छ और अविरल बहे।

  • ब्रजधाम क्षेत्र को मांस और मदिरा से पूर्णत: मुक्त किया जाए।

  • गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिले और गौ अभयारण्य की स्थापना हो।

  • प्राचीन वृंदावन का पुनर्निर्माण हो, उसके मंदिर और पवित्र रज संरक्षित रहें।

  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण किया जाए।

🙏 सनातन एकता पदयात्रा में कैसे शामिल हों

इस यात्रा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है।
रजिस्ट्रेशन की जानकारी और अपडेट्स बागेश्वर धाम के आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर समय-समय पर जारी की जाती हैं।
यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए निम्न संपर्क नंबर जारी किए गए हैं:
📞 9006111008, 9006881008, 7671008108

🛕 सनातन एकता पदयात्रा का प्रस्तावित रूट मैप

शुभारंभ: 7 नवंबर 2025 — छतरपुर मंदिर, दिल्ली से

पड़ाव 1: रात्रि विश्राम — जीरखोद मंदिर
पड़ाव 2 (8 नवंबर): दोपहर विश्राम — मेडिकल कॉलेज के पास | रात्रि विश्राम — दशहरा मैदान, फरीदाबाद
पड़ाव 3 (9 नवंबर): दोपहर विश्राम — बल्लभगढ़ मंडी | रात्रि विश्राम — सीकरी (डॉ. एच. एन. अग्रवाल की भूमि)
पड़ाव 4 (10 नवंबर): दोपहर विश्राम — पृथला (लूथरा जी की भूमि) | रात्रि विश्राम — सेकेंडरी स्कूल, पलवल
पड़ाव 5 (11 नवंबर): दोपहर विश्राम — पलवल शुगर मिल | रात्रि विश्राम — मीतरोल (प्रधान जी की भूमि)
पड़ाव 6 (12 नवंबर): दोपहर विश्राम — वनचारी (जे.बी.एम.) | रात्रि विश्राम — होडल मंडी
पड़ाव 7 (13 नवंबर): दोपहर विश्राम — कोटवन बॉर्डर (सेल्स टैक्स) | रात्रि विश्राम — कोसी मंडी
पड़ाव 8 (14 नवंबर): दोपहर विश्राम — वेकमेड इंड. कंपनी के सामने | रात्रि विश्राम — गुप्ता रेजीडेंसी
पड़ाव 9 (15 नवंबर): दोपहर विश्राम — यादव हरियाणा ढाबा के पास | रात्रि विश्राम — राधा गोविंद जी मंदिर
पड़ाव 10 (16 नवंबर): भोजन एवं आशीर्वचन — चारधाम छटीकरा
समापन: श्री बांके बिहारी जी के दर्शन, वृंदावन

#BageshwarDham
#DhirendraKrishnaShastri
#SanatanEktaPadyatra
#SanatanEktaYatra
#BageshwarBaba
#HinduUnity
#VrindavanYatra

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स