धाकड़ न्यूज, हरियाणा : poultry industry : हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कहा कि भारत के कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण और तेज गति से विकसित होने वाला व्यवसाय है। इसमें निवेश भी कम लगता है। साथ ही सीमित संसाधनों और सीमित भूमि के बावजूद यह अधिक आय वाला व्यवसाय है। साथ ही इस उद्योग के जरिये प्रोटीन युक्त भोजन की पूर्ति भी होती है। इससे लाखों लोगों की आजीविका भी चल रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात अपने निवास पर कही।भारतीय पोल्ट्री फेडरेशन के अध्यक्ष रणपाल ढांडा, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, पोल्ट्री विशेषज्ञ, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा तथा पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े किसान बैठक में मौजूद रहे।

हरियाणा पोलट्री उद्योग के लिए उपयुक्त राज्य
नायब सैनी ने कहा कि पोल्ट्री उत्पादों की समय से आपूर्ति के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और प्रभावी कोल्ड चेन सिस्टम की आवश्यकता होती है। इस लिहाज से हरियाणा इसके लिए भारत का सबसे उपयुक्त राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का मजबूत और आधुनिक विधि से नेटवर्क तैयार किया गया है। हरियाणा के हर जिले से कम से कम एक राष्ट्रीय राजमार्ग होकर गुजरता है। इसके अलावा सरकार एन.सी.आर. को लॉजिस्टिक्स हब की तरह विकसित कर रही है। इसमें राज्य के 16 जिले आ रहे हैं। इस कारण पोल्ट्री व्यवसाय खोलने के लिए संभावनाएं ज्यादा है।
पोल्ट्री संघ की मांगाें पर विचार किया जाएगा
सीएम ने कहा कि पोल्ट्री संघ ने जो मांग की हैं , इस मांग पत्र पर अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार किया जाएगा। उन्होंने पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों का आह्वान किया कि वे नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में विकसित भारत बनने की ओर बढ़ रहा है, तो हमें पोल्ट्री सेक्टर को पोषण निर्यात की तिहरी शक्ति के रूप में विकसित करना है। पोल्ट्री उद्योग को कृषि का एक मजबूत स्तंभ बनाने के लिए अपनी क्षमताओं का प्रयोग करें। यह क्षेत्र न केवल पोषण एवं रोजगार बल्कि देश की विश्व में पहचान को सुदृढ़ करता है।
रेवाड़ी में परियोजनाओं की सौगात
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी की जनता को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए घोषणाएं की। साथ ही गांव डूंगरवास में पानी के लिए बूस्टिंग स्टेशन और नई पाइन लाइन के लिए 7 करोड़ 20 लाख रुपये, गांव गोकुलपुर में वॉटर वर्क्स के लिए 5 करोड़ 6 लाख रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री रेवाड़ी में धन्यवाद रैली को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, सीएम ने 288 करोड़ 31 लाख रुपये की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

सड़कों के नवीनीकरण के लिए 4 करोड़ 20 लाख की घोषणा
उन्होंने कहा कि भूमि उपलब्ध होने पर रेवाड़ी में एक पुस्तकालय बनाया जाएगा। इसके अलावा मार्केट कमेटी के भवन के लिए भी 4 करोड़ 39 लाख राशि, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सड़कों के नवीनीकरण के लिए 4 करोड़ 20 लाख की घोषणा। उन्होंने कहा कि मैसानी बैराज में फैक्ट्रियों का जो दूषित पानी आता है, उसके समाधान को एक योजना बनाई है। इसके तहत एसटीपी लगाए जाएंगे और पानी को शुद्ध करने के बाद बैराज में छोड़ा जाएगा और कृषि के लिए उपयोग किया जाएगा।
रेवाड़ी को वीरों की धरती :सीएम
रेवाड़ी को वीरों की धरती बताते हुए सीएम ने कहा कि यहाँ के जवान देश की रक्षा कर रहे हैं, ताकि हम अपने घरों में चैन की नींद सो सकें। उन्होंने सबका धन्यवाद किया और कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार बनाने के साथ उसमें ट्रिपल इंजन जोड़ने का काम किया। जनता ने परिवारवाद की राजनीति को नकार कर राष्ट्रवाद की नीति पर मुहर लगाई है। सीएत ने कहा कि सरकार किसी एक जाति या परिवार की नहीं, बल्कि लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने रेवाडी क्षेत्र में 1,916 करोड़ की लागत के विकास कार्य करवाए हैं। पिछले 10 वर्षों में हमने रेवाड़ी में कुल 69 घोषणाएं की हैं। इनमें से 61 पूरी हो चुकी हैं तथा 4 पर काम निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी का विकास अब तिगुणी रफ्तार से होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस इलाके से विशेष लगाव : सैनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस इलाके से विशेष लगाव है। उन्होंने प्रधानमंत्री बनने से पहले 15 सितम्बर, 2013 को इसी वीर भूमि पर भूतपूर्व सैनिकों की रैली को सम्बोधित किया था। इसी के साथ उन्होंने चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। उस रैली में उन्होंने ‘वन रैंक वन पैंशन’ का वायदा किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हमने एक ऐसे भारत का उदय देखा है, जो अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व करता है, वर्तमान की चुनौतियों का डटकर सामना करता है और भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी सपने संजोता है। वर्ष 2014 से पहले देश में आतंकवाद को लेकर भय का वातावरण था, परंतु प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व पर आतंकवाद पर गहरी चोट की गई और जब जब भी पाकिस्तान ने हमारी भूमि के ऊपर आ कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने का काम किया, हमारे जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान की सरजमी पर जाकर उसे जवाब देने का काम किया। नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने अपने संकल्प-पत्र में रेवाड़ी के लिए भी 2 संकल्प लिये हैं कि हम यहां पर देश की सबसे बड़ी सरसों तेल सहकारी मिल और एक सैन्य संग्रहालय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 10 वर्षों में हरियाणा में सुशासन से सेवा का खास मॉडल तैयार किया है। इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को मिलने लगा है।
यह भी पढ़ें :-
Achievements of the Central Government in 11 years : मोदी के नेतृत्व की बदौलत भारत में बदलाव : शर्मा
Kamal Kaur Influencer Murder Case : इन्फ्लुएंसर कमल हत्या मामले में दो निहंग गिरफ्तार
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN