Home » खेतीबाड़ी » Agriculture Kharif Campaign 2025: सरकार कृषि की उन्नति के लिए प्रयासरत : कृषि मंत्री

Agriculture Kharif Campaign 2025: सरकार कृषि की उन्नति के लिए प्रयासरत : कृषि मंत्री

Agriculture Kharif Campaign 2025 held in New Delhi
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

धाकड़ न्यूज:  प्रदेश सरकार हरियाणा में किसानों की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि के क्षेत्र में कई नए अवसरों की शुरुआत हो चुकी है, और हम इन अवसरों का सही तरीके से उपयोग करेंगे। यह बात हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कही। मंत्री नई दिल्ली में कृषि खरीफ अभियान 2025 पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के तौर  पर उपस्थित थे।

10 से अधिक राज्यों के कृषि मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्मेलन में मौजूद

इस सम्मेलन में 10 से अधिक राज्यों के कृषि मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। हरियाणा के कृषि मंत्री ने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि  “कृषि खरीफ अभियान 2025 पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है, और मैं केंद्रीय कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करता हूँ। इस सम्मेलन ने किसानों के लिए नए अवसर प्रदान किए हैं। हमें गर्व है कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र की उन्नति के लिए प्रयासरत है।”

Agriculture Kharif Campaign 2025 held in New Delhi
नई दिल्ली में कृषि खरीफ अभियान 2025 पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन।

2014 के बाद 2,900 नई किस्मों का विकास हुआ

उन्होंने कहा कृषि वैज्ञानिकों द्वारा चावल विकसित की गई दो नई किस्मों से उत्पादन में वृद्धि होगी। अब फसल 20 दिन पहले तैयार हो जाएगी, पानी की बचत होगी। जल्द ही ये किस्में किसानों को उपलब्ध कराई जाएंगी। 2014 के बाद वैज्ञानिकों ने 2,900 नई किस्मों का विकास किया है। उन्होंने कहा हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य उत्पादन बढ़ाना, लागत को घटाना, आपदा के समय किसानों को सहायता देना और फलों एवं फूलों की खेती को बढ़ावा देना है।

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स