Home » लेटेस्ट न्यूज़ » प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राव नरेंद्र बोले – मुझे सर्वसम्मति से चुना गया, हुड्डा और सैलजा भी मेरे साथ हैं

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राव नरेंद्र बोले – मुझे सर्वसम्मति से चुना गया, हुड्डा और सैलजा भी मेरे साथ हैं

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राव नरेंद्र बोले
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राव नरेंद्र बोले विधानसभा चुनाव के एक साल बाद आखिरकार हरियाणा कांग्रेस को नया नेतृत्व मिल गया है। कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष की कमान राव नरेंद्र सिंह को सौंपी गई। इस फैसले के साथ पार्टी में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद राव नरेंद्र सिंह ने एक निजी अखबार से बातचीत में अपनी रणनीति और चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “पार्टी हाईकमान ने मुझ पर बड़ा विश्वास जताया है। हम सबको साथ लेकर चलेंगे और भाजपा सरकार की कमियों को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। हमारा लक्ष्य कांग्रेस को प्रदेश में फिर से मजबूत स्थिति में लाना है।”

जब उनसे पूछा गया कि नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी हुड्डा को ही क्यों दी गई, तो राव नरेंद्र ने स्पष्ट कहा कि 37 विधायकों में से 32-33 हुड्डा खेमे से जुड़े हैं। इसके अलावा वे सबसे अनुभवी हैं—दो बार मुख्यमंत्री और दो बार नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।

पार्टी में गुटबाजी से निपटने और संगठन को मजबूत करने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया, “मैं सर्वसम्मति से चुना गया हूं। हुड्डा और सैलजा भी मेरे साथ हैं। हाईकमान ने मुझे काम करने का बड़ा अवसर दिया है। हम पूरी तरह संगठित होकर आगे बढ़ेंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का मकसद सिर्फ सत्ता पाना नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करना और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। “हम अपनी गलतियों से सीखेंगे, गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों का भरोसा आज भी हमारे साथ है। उनकी उम्मीदों को पूरा करने और प्रदेश की जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर काम करेगा,” राव नरेंद्र ने कहा।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment