धाकड़ न्युज, फतेहाबाद : Haryana Nuclear Power Project: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फतेहाबाद के गोरखपुर स्थित हरियाणा अणु विद्युत परियोजना का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माण कार्यों को मानक अनुसार जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा बेहतर ऊर्जा उत्पादन का साधन है। उन्होंने कहा कि यें परियोजनाएं देश को 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को पूरा करने में अति आवश्यक आधार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की ओर यह परियोजना दूरदर्शी कदम है।

परमाणु सुरक्षा को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें: मनोहर लाल
केंद्रीय मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान निर्माण कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा अफसरों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानकों के अनुरूप समय पर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परमाणु सुरक्षा को लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जाए। केंद्रीय ऊर्जा और आवासन व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएसआर फंड का सदुपयोग के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधि आपस में तालमेल बनाकर विकास कार्यों की प्राथमिकता बनाएं। केंद्रीय ऊर्जा और आवासन व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भारत को 2047 तक विकसित बनाने का लक्ष्य है उसमें यह परियोजना महत्वपूर्ण है। केंद्रीय ऊर्जा और आवासन व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ऊर्जा उत्पादन में परमाणु ऊर्जा संयंत्र लंबी अवधि के हिसाब से सस्ता और प्रदूषण भी न के बराबर है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी मानसून सीजन में 20000 से अधिक पौधारोपण भी करें।
एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र जरूर लगाएं : केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय ऊर्जा और आवासन व शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने सभी राज्यों से अपील की कि जहां परमाणु संयंत्र लगने की संभावना हो, वहां एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए परियोजना को जल्द पूरा करें और कोई परेशानी आए तो सरकार को अवगत करवाएं। समीक्षा बैठक से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का एनपीसीआईएल के अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण
बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने साइट विजिट करते हुए निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक परियोजना के निर्माण कार्य के पूरा करने के साथ-साथ दूसरी परियोजना के निर्माण कार्य को पूरा करने की रूपरेखा भी तैयार करें। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (पावर) अपूर्व कुमार सिंह, सदस्य सीईए अजय तालेगांवकर, निदेशक एचआरपीए सुरेश बाबू, निदेशक परियोजनाएं एन के मिठरवाल, संजीव कुमार सिंगला, एच के नगोटिया सहित अन्य गणमान्य व अधिकारीगण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें :-
poultry industry : पोल्ट्री उद्योग कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण व्यवसाय : सीएम
Kamal Kaur Influencer Murder Case : इन्फ्लुएंसर कमल हत्या मामले में दो निहंग गिरफ्तार
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN