धाकड़ न्यूज :chess, डी गुकेश शतरंज का वह भारतीय खिलाड़ी है जिसका के दिमाग की ताकत को हर कोई मान रहा है। शतरंज में इनका कोई सानी नहीं है। 19 वर्ष का यह भारतीय खिलाड़ी विश्व में अपनी छटा बिखेर रहा है। इन्हें विश्व चैंपियन डी गुकेश कहा जाता है। रविवार को डी गुकेश ने नार्वे शतरंज प्रतियोगिता के छठे दौर में विश्व के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर इतिहास रच दिया। उन्होंने कार्लसन को क्लासीकल प्रारूप में पहली बार शिकस्त दी। इस हार से हताश होकर कालर्सन ने मेज पर जोर से मुक्का मारा। जिससे शतरंज की बिसात इधर-उधर बिखर गई। इस शानदार जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी डी गुकेश 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अब केवल एक अंक से संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे ग्रेंडमास्टर फाबियानी कारुआना से पीछे हैं।

chess : कार्लसन टाइम स्क्रैंबल में फंस गए
इस जीत के बाद विश्व चैंपियन डी गुकेश ने कहा कि मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं रह गया था। मेरी स्थिति हार की रह गई थी। किस्मत की बात है कि कार्लसन टाइम स्क्रैंबल में फंस गए। मैग्नस के खिलाफ यह मेरी पहली क्लासीकल जीत है। इसकी उम्मीद नहीं थी लेकिन जीत तो जीत होती है। लगभग 4 घंटे चले इस मुकाबले में कार्लसन का खेल शुरू से ही शानदार रहा। लेकिन उसकी एक गलती ने डी गुकेश को वापसी करने का मौका दे दिया। उसे मौके को डी गुकेश ने अच्छी तरह भुनाया और इतिहास रच दिया। कार्लसन ने काले मोहरों से खेलना शुरू किया था। उसने भारतीय खिलाड़ी को लगभग हरा ही दिया था लेकिन डी गुकेश ने संयम रखते हुए सटीक चालें चलीं। उन्होंने मैच को किसी तरह बचाए रखा। जैसे ही कार्लसन ने घोड़े की चाल से एक गलती की। भारतीय खिलाड़ी ने उस गलत चाल का फायदा उठाकर मैच अपने नाम कर लिया।
यह खबर भी पढ़ें

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN