धाकड़ न्युज, कुरुक्षेत्र : 300th Birth Anniversary of Ahilyabai : राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले के पिपली स्थित अनाज मंडी में अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यातिथ के रूप में पहुंचे थे। इस अवसर पर पाल गडरिया समाज की ओर से नायब सिंह सैनी को पगड़ी, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इससे पहले सीएम नायब सिंह ने माता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई के नाम पर एक म्यूज़ियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि पाल गडरिया समाज की सहमति से किसी एक गांव या शहर में माता अहिल्याबाई के नाम से प्रवेश द्वार का निर्माण करवाया जाएगा।
महापुरुषों के संदेश को आमजन तक पहुंचा रही सरकार
मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संत, गुरु और महापुरुष हमारी अमूल्य धरोहर हैं। उनकी विरासत को संभालने की जिम्मेदारी हम सबकी है। इसलिए सरकार ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के द्वारा महापुरुषों के संदेश को आमजन तक पहुंचाया जा रहा है।
अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति’ की मिसाल थी
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई जी का जन्म 31 मई, 1725 को महाराष्ट्र के चौंडी गांव में हुआ था। उस युग में महिलाएं शासन, शिक्षा और स्वतंत्रता से वंचित थी। उस समय अहिल्याबाई जी ने समाज की जंजीरों को तोड़कर नारी शक्ति का दिव्य उदाहरण बनी। उन्होंने यह साबित किया कि एक नारी अपने कर्तव्य पथ पर अडिग होकर युगों को बदल देती है। माता अहिल्याबाई केवल शासक नहीं अपितु ‘नारी शक्ति’ की जीती-जागती मिसाल थी। अहिल्याबाई ने किसानों को कर में राहत दी और हर वर्ग के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नशे को खत्म करने का संकल्प ले
इस अवसर पर सीएम ने कहा कि आज का दिन विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। तंबाकू धीमा जहर है जो कि शरीर खोखला करता है। यह जीवन को निगल लेता है। हम सभी संकल्प लें कि तंबाकू नहीं बल्कि स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार का चयन कर नशे को खत्म करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें:
300th Birth Anniversary of Ahilyabai : शासन का सही अर्थ जनता की सेवा : मोदी
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com
Whatsapp Chanel Join Link:https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 119
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1127