धाकड़ न्यूज: International: रूस और यूक्रेन (russia-ukraine war) युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक तनाव दोबारा चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ हमला बोलते हुए उन्हें ”आग से नहीं खेलने की चेतावनी दी है। साथ ही ट्रंप ने कहा कि अगर पुतिन ने अपना रवैया नहीं बदला तो बहुत बुरा हो सकता है। रुसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने अमेरिका को सीधे-सीधे धमकी देते हुए कहा- “अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जो कहा, उसका जवाब है हमें एक कतई एक बुरी चीज का पता है- तीसरा विश्व युद्ध। उम्मीद है कि ट्रंप इसे बखुबी समझते होंगे!
अमेरिकी राष्टपति ट्रंप की आगाह करने वाली चेतावनी
यह सारा मामला यूक्रेन पर हालिया रूसी हमलों और बमबारी के बाद भड़का है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “द्रुथ सोशल” पर पोस्ट करते हुए कहाथाः “पुतिन पूरी तरह पागल हो चुके हैं। वे आग से खेल रहे हैं। अगर में राष्ट्रपति होता, तो अब तक रूस के लिए बहुत बुरा हो चुका होता। और मेरा मतलब वाकई बहुत बुरा है।” उन्होंने रूस के बर्ताव को “मानवता के खिलाफ अपराध” बताते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ** सख्त कदम उठाने की भी अपील की।
रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयर दिमित्री मेदवेदेव जो रूस के राष्ट्रपति पुतिन के करीबी माने जाते हैं, उन्होंने एक्स पर लिखा: “डोनाल्ड ट्रंप’ आग से खेलने व ‘बूरे अंजाम’ की बात कर रहे हैं। हम बस एक वाकई बुरी चीज जानते हैं तीसरा विश्व युद्ध।” रूस के इस बयान को सीधी सैन्य धमकी के रूप में देखा जा रहा है, जो कि यह दर्शाता है कि क्रेमलिन अब डोनाल्ड ट्रंप के बयानों को हल्के में नहीं ले रहा ह।

रूस पर और सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं: ट्रंप
अमेरिका व पश्चिमी देशों का आरोप है कि पुतिन जानबूझकर बातचीत में बाधा डाल रहे हैं। और संघर्ष को लंबा खींचना चाहते हैं। रूस का दावा है कि वह केवला यूक्रेनी हमलों का जवाब दे रहा है और अमेरिका इस युद्ध को लंबा खींचने के हथियार और धन मुहैया करा रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल और सीएनएन की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप की टीम इस सप्ताह रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा कर सकती है। ट्रंप ने रविवार को पत्रकारों से कहा: “हम रूस पर और सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने पर गहराई से विचार कर रहे हैं। इन प्रतिबंधों में तेल व्यापार व रूसी बैंक और पुतिन के करीबी लोगों को निशाना बनाए जाने की संभावना है।
ट्रंप और रूस के बीच इस तरह की चेतावनी वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है
विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप और रूस के बीच इस तरह की खुली धमकी और चेतावनी वैश्विक शांति के लिए गंभीर खतरा है। संयुक्त राष्ट्र के पूर्व कूटनीतिज्ञ एलेक्स टॉस ने कहा कि “ऐसे बयान अस्थिर क्षेत्रों में और ज्यादा उकसावे की स्थिति पैदा कर सकते हैं। ट्रंप की भाषा भले ही चुनावी हो, लेकिन रूस इसे सैन्य चुनौती मान सकता है। “डोनाल्ड ट्रंप और रूस के बीच तीखी बयानबाज़ी अब सिर्फ कूटनीति तक सीमित नहीं रही। पुतिन के खिलाफ डोनाल्ड ट्रंप की “आग” वाली चेतावनी व रूस की “वर्ल्ड वार-3” की चेतावनी विश्व को एक बार दोबारा ठंडे युद्ध की ओर धकेल सकती है।
For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
ये खबर भी पढ़ें: Bijnor News: हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, दहेज में कार न मिलने से टूटी शादी
मोरिंगा: दुनिया की सबसे शक्तिशाली सब्जी, इसका सेवन अलग-अलग तरीकों किया जा सकता है

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN