धाकड़ न्यूज, कुरुक्षेत्र : राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे फसलों में रासायनिक खादों और कीटनाशकों का उपयोग जरूरत के अनुसार कम से कम करें। सैनी ने कहा कि हमे अपनी आने वाली पीढ़ी को सशक्त बनाने के लिए प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाना होगा। प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरा बनी रहती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। राज्य सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए किसानों को एक देसी गाय खरीदने पर 30 हजार रुपये तक सब्सिडी दे कर रही है। सीएम ने यह बात कुरुक्षेत्र के गांव बिहोली में राजकीय पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक के उद्घाटन करने के बाद कही। नायब सैनी ने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की।
कुरुक्षेत्र का यह पॉलीक्लिनिक अब 7वां केन्द्र
छोटे किसानों के पशु खरीदना मुश्किल है। इस समय पूरे राज्य में 6 राजकीय पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक हैं। ये सिरसा, जींद, रोहतक, भिवानी, सोनीपत और रेवाड़ी में स्थित हैं। कुरुक्षेत्र का यह पॉलीक्लिनिक अब 7वां केन्द्र बन गया है। प्रदेश के पशुपालकों की मेहनत से हरियाणा को विशेष पहचान मिली है। प्रदेश में देश के दुधारू पशुओं का केवल 2.1 प्रतिशत हिस्सा है, फिर भी देश के कुल उत्पादन का 5.11 प्रतिशत योगदान हमारा हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत दुध उत्पादकों को 5 रुपये प्रति लीटर तथा गरीब परिवारों के दूध उत्पादकों को 10 रुपये प्रति लीटर सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना’ के अन्तर्गत पशु के अनुसार प्रीमियम पर बीमा किया है। वर्ष 2014 से अब तक 15.90 लाख पशुओं का बीमा किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें :-
CET : सामान्य पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी
For More Lates News: https://haryanadhakadnews.com/
व्हाटसअप चैनल से भी जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138