धाकड़ न्यूज: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपित ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने रिमांड के बाद वीरवार को फिल्मी सेन की तरह गाड़ी में बैठकर अदालत में पेश किया गया। गाड़ी के ऊपर किसी तरह की कोई बत्ती नहीं लगी थी। पुलिस ने आरोपित ज्योति मल्होत्रा को दोबारा चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने अपने अदालत से कहा की फोरेंसिक लैब भेजे गए मोबाइल फोन तथा लैपटॉप में से थोड़ा बहुत डाटा मिला है। करीब डेढ़ घंटे तक ज्योति मल्होत्रा अदालत में रुकी थी।

ज्योति ने पीआइओ के अधिकारियों के सूचनाओं का आदान-प्रदान किया था
एसपी शशांक सावन ने बताया कि अभी तक पुलिस की जांच में यह बताया कि अभी तक जो बात सामने आई है कि ज्योति पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के ऑफिसर के साथ संपर्क में थी। ज्योति ने पीआइओ के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण सूचनाओं का आदान-प्रदान किया था तथा वहीं जानकारी में पाया गया कि उसने सैन्य से संबंधित कोई जानकारी नहीं शेयर की थी। इस तरह के कोई सबूत या साक्ष्य नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस ज्योति मल्होत्रा के चार बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है। ज्योति की पाकिस्तान के उच्चायोग के अधिकारी दानिश के साथ उसकी चैट तथा मैसेज के द्वारा बातचीत होती थी। दानिश ने ही पाकिस्तान में पीआईओ के अधिकारियों के साथ मुलाकात करवाई थी।
पिछले दो सालों में जासूस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा कई बार मुंबई जा चुकी थी
ज्योति मल्होत्रा के बारे में केंद्रीय एजेंसियों से जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र की जांच एजेंसी सावधान यानी सतर्क हो चुकी हैं ज्योति मल्होत्रा पिछले 2 वर्षों में गणपति महोत्सव के दौरान मुंबई गई थी वहां उसने कई तरह के फोटो खींचे जो की एक तरह के संवेदनशील थे तथा वीडियो भी बनाए थे वही महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि जो भारत के खिलाफ जो साजिश करेगा या गद्दारी करेगा उसे बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाएगा।
‘For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com
Whatsap chanel link: https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138