Home » लेटेस्ट न्यूज़ » School Van Fire: फतेहाबाद की स्कूल वैन में लगी आग, 12 बच्चे थे मौजूद

School Van Fire: फतेहाबाद की स्कूल वैन में लगी आग, 12 बच्चे थे मौजूद

School Van Fire
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

धाकड़ न्यूज, फतेहाबाद: फतेहाबाद शहर के भट्टू रोड पर शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की वैन में आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे के वक्त स्कूल वैन में 12 बच्चे मौजूद थे। ड्राइवर ने वैन से धुआं निकलते देखा तो उसने स्कूल वैन को तुरंत रोक दिया। ड्राइवर ने वहां पर मौजूद लोगों की सहायता लेकर पहले बच्चों को वैन से उतारा और फिर फायर ब्रिग्रेड को इसकी सूचना दी। फायर ब्रिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने वैन में लगी आग पर काबू पाया। इस हादसे में सभी बच्चे सुरक्षित है।

School Van Fire
वैन में लगी आग का दृश्य।

जानकारी के अुनसार बता दें, स्कूल वैन अलग-अलग क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल में जा रहा था। जब वैन भटटू रोड पर पहुंची तब वैन में आग लग गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधक हरदीप व वैन में मौजूद बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सभी बच्चे सुरक्षित थे। बच्चों के लिए दूसरी स्कूल वैन बुलाई और बच्चों को स्कूल पहुंचाया।

For More Latest News: https://haryanadhakadnews.com

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स