हरियाणा धाकड़ न्युज: हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है तथा तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला गया है। राज्य में सबसे अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रोहतक में दर्ज किया गया है । न्यूनतम तापमान के बात की जाए तो सबसे कम 21.2 डिग्री सेल्सियस सिरसा में दर्ज किया गया है। आज से हरियाणा के कई जिलों में हीट वेव का असर दिखेगा। इसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया।
विभाग ने प्रदेश में मौसम का जो पर्वअनुमान जारी किया था उसके अनुसार मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 22, 23, 24 और 25 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में तापमान और बढ़ सकता है और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
IMD की ओर से पूर्वअनुमान जारी किया गया उसके हिसाब से आज प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है। यह जिले सिरसा हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूह, झज्जर, रोहतक, पलवल और फरीदाबाद हो सकते हैं। उत्तर हरियाणा के जिलों में कोई अलर्ट नहीं है। राजस्थान के साथ लगते जिलों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

कल और भी बढ़ेगी हीट वेव
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार गुरुवार को प्रदेश के कई और जिलें हीटवेव की चपेट में आ जाएंगे। प्रदेश में 25 अप्रैल तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और हीट वेव का सामना लोगों को करना पड़ेगा बुधवार को 15 जिलों में हीट वेव का असर दिखेगा जींद और सोनीपत में इससे प्रभावित होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश का तापमान बदला
पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के जिलों में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हरियाणा में सबसे ज्यादा गिरावट नारनौल के तापमान में हुई जहां का अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री गिरकर 36.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल जिले में हुई जो की 3.2 डिग्री के साथ ही करनाल का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
For more latest news: https://haryanadhakadnews.com
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 123
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1131