Home » हरियाणा » पति-पत्नी के झगड़े के बाद पति ने किया सुसाइड 5 साल पहले की थी लव मैरिज

पति-पत्नी के झगड़े के बाद पति ने किया सुसाइड 5 साल पहले की थी लव मैरिज

5 साल पहले की थी लव मैरिज
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा धाकड न्यूज: हरियाणा के करनाल में शुक्रवार सुबह युवक अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। योग ने 5 साल पहले युवती से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों उत्तराखंड के ज्वालापुर से करनाल रहने आए थे। पत्नी को शक था कि उसके पति किसी दूसरी लड़की के साथ संबंध है। इस वजह से दोनों के बीच झगड़े होते थे।
सुसाइड से पहले भी पति-पत्नी के साथ कहा सुनी हुई थी तथा इसके गुस्से में पत्नी घर से बाहर चली गई थी। पीछे से युवती के पति ने फांसी लगा ली। सूचना मिलते है सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया। तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की दो लड़कियां है

मृतक की पहचान उत्तराखंड के ज्वालापुर निवासी देव उर्फ दुर्गेश के रूप में हुई एक रिश्तेदार ने बताया की दुर्गेश की पत्नी विशेष समुदाय से थी 5 साल पहले दोनों लव मैरिज कर ली थी उसके बाद अपना नाम बदलकर दिव्यांशी रख लिया। इसके बाद दोनों को दो लड़कियां हुई बड़ी लड़की 4 साल की है जबकि छोटी लड़की 9 महीने की है।

5 साल पहले की थी लव मैरिज
पत्नी व पती का फाइल फाेटो।

पत्नी बोलती थी कि दुसरी युवती से फोन पर बात करता है

रिश्तेदार के मुताबिक है कुछ दिन से दिव्यांशी को शक था कि दुर्गेश के किसी दूसरी युवती के साथ संबंध है। इस बात को लेकर सुबह दोनों में लड़ाई हुई दिव्यांशी ने दुर्गेश से कहा कि जिस लड़की से तू बात करता है उसकी कॉल रिकॉर्डिंग मेरे पास आए जाएगी। इसके बाद दोनों सुबह रेलवे स्टेशन पर टिकट करने के लिए गए थे।

दोबार झगड़ा हुआ

टिकट करने के बाद लौटे तो दुर्गेश बड़ी बेटी को स्कूल छोड़ने चला गया। तथा जब वह घर आया तो दोबारा उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्से में दिव्यांशी घर से बाहर चली गई। जाते-जाते दुर्गेश ने कहा अगर तुम बाहर गई तो मैं जान दे दूंगा। तुम हमेशा यही कहते रहते हो। इसके बाद दिव्यांशी बाहर चली गई, पीछे से दुर्गेश ने फंदा लगा लिया।

for more latest news: https://haryanadhakadnews.com/
haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स