हरियाणा धाकड़ न्यूज: हरियणा के अंबाला में कैंट एक मैरिज पैलेस में 3.8 फुट के युवक ने 3.6 की युवती के साथ शादी की। शादी के बाद रिसेप्शन 13 अप्रैल को रखा गया। इस दौरान युवक और युवती ने रिश्तेदारों के संग शादी संपन्न् होने कि खुशियां मनाई और दूल्हा-दूल्हन के अलावा सभी ने फिल्मी गानों पर डांस भी किया। युवक और युवती के की हाइट छोटी होने के कारण काफी वायरल हो रहे है जबकि दूल्हे ने बिना दहेज के शादी की इसलिए चर्चा भी हो रही है। दूल्हन के घर की कंडिशन ठीक न होने के कारण दूल्हे ने यह फैसला लिया। शादी के बाद रिसेप्शन का एक वीडियों वायरल हो रहा है। जिसमें दाेनों दूल्हा-दूल्हन तेरे संग यारा.. सनम तेरी कसम, गानों पर बाहों में बाहें डालकर झूमते दिख रहे है।
2 से 3 सप्ताह से बातचीत शुरु हुई
करीब 2 से 3 सप्ताह पहले ही दूल्हा (नितिन) के किसी रिश्तेदार ने दुल्हन (आरुषि) को किसी कार्यक्रम में देखा था। इसके बाद दुल्हन के परिवार की डिटेल निकलवाई और शादी की बातचीत चलाई। इस दौरान पता चला दुल्हन (आरुषि) के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। आरुषि 4 भाई बहनों में से सबसे बड़ी है। उनके पिता का देहांत हो चुका है और मां घराें में काम करती है। उनके छोटे भाई की लंबाई भी कम है। बाकि सभी नॉर्मल है।
कौन हैं दूल्हा और दुल्हन
परिजनों के अनुसार दूल्हे का नितिन वर्मा है। 25 वर्षीय नितिन अंबाला के कैंट के मतिदास नगर में रहने वाले हैं। नितिन ने 12वीं तक पढ़ाई की है और पेशे से सेल्स का काम करते हैं। जबकि दुल्हन का नाम आरुषि शर्मा हैं वह 23 साल की हैं और पंजाब के रोपड़ की रहने वाली हैं। उन्होंने बीए तक पढ़ाई की है।
सगाई के बाद तुरंत शादी
जब नितिन के परिवार ने शादी का प्रस्ताव रखा तो आरुषि के परिवार ने उसे खुशी खुशी स्वीकार कर लिया। क्योंकि, नितिन ने बिना दहेज शादी के लिए करने के लिए कहा था। नितिन ने बताया कि उनकी सोच थी रिश्ते भावनाओं से बनते है, पैसाें से नहीं। इसी सोच के साथ उन्होंने शादी की बात आग बढ़ाई।
रिसेप्शन पार्टी के दौरान दोनों डांस किया

दोनों की शादी 6 अप्रैल काे रीत रिवाज के साथ संपन्न हुई। इसके बाद 13 अप्रैल को अंबाला के मैरिज पैलेस में रिसेप्शन का आयाेजन हुआ। उसमें नितिन और आरुषि ने पंजाबी गानों पर डांस किया। रब ने बना दी जोड़ी और तेरे संग यारा जैसे रोमांटिक गानों पर दाेनों का साथ में डांस करना मेहमानों के लिए सबसे यादगार पल बन गया। इतना ही नहीं दुल्हा नितिन ने पंजाबी सांग अपने व्याह दे विच नचदा फिरें ओ मुंडा पर डांस किया। इन सभी डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Fore more latest news: https://haryanadhakadnews.com/
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN





Users Today : 122
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1130