धाकड़ न्यूज: बल्लभगढ़ विधानसभा के सेक्टर-2 में एक सक्रीय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सक्रिय सदस्य सम्मेलन में मूलचंद शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। मूलचंद शर्मा ने कार्यक्रम में शामि होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे संगठन की ताकत है कि आज हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार—केंद्र, राज्य और स्थानीय स्तर पर भाजपा का नेतृत्व—सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है। यह सब हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा का परिणाम है।
भाजपा आज एक मजबूत संगठन
उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में जुटा है। उन्होंने यह भी कहा कि यही कारण है कि भाजपा आज विश्व स्तर पर एक मजबूत संगठन के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि
बल्लभगढ़ को अलग जिला बनाकर क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए मैं संगठन का हृदय से आभार प्रकट करता।
इस सम्मेलन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रजापति, फरीदाबाद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, पार्षद महेश गोयल, रवि भगत, सोहनवीर, किरण बाला, भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष संजय जांगड़ा, विपिन त्यागी, गौरव विरमानी, कुलदीप सिंह सहित भाजपा के सभी जेष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 120
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1128