हरियाणा धाकड़ न्यूज: मौसम में बदलाव के साथ ही तेजी से परिवर्तन होगा तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही प्रदेश में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है 9 अप्रैल के बाद फिर से पशिचमी विक्षोभ एक्टिव होने से 10 अप्रैल से वर्षा होने की संभावना बन रही है। दूसरी तरफ पहाड़ों में भी बर्फबारी होने की संभावना है। लेकिन अभी तापमान में 2 से 3 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है। सोमवार को धूप खेलने से हिसार में दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 9 अप्रैल तक प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है उसके बाद मौसम में बदलाव होगा और पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने को मिल सकता है।
हरियाणा में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट
प्रदेम में मौसम अभी साफ है साथ साथ मौसम साफ होने से तापमान भी बढ़ने लगा है और गर्मी अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 11 जिलों में गर्मी बढ़ेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज कि गई है।

राजस्थान 4 दिन हीट वेव की चपेट होगा
राजस्थान में आज से तापमान में बढ़ोतरी होगी जिससे गर्मी तेज होने लगेगी।अगले 3-4 दिन में राज्य के ज्यादातर जिलों हीट वेव चलने लगेगी संभावना, 9 अप्रैल तक हीट वेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने हीट वेव का 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, ऐसा इसलिए होता है कि राजस्थान में ज्यादातर एरिया रेतीला जिससे धूप पड़ते ही गर्म हो जाती है और हवा चलने से लू लगने लगती है और रात को रेत ठंडा होने मौसम भी ठंडा हो जाता है।
उत्तर प्रदेश में 39 डिग्री के पहुंचा पारा
उत्तर प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ोतरी हुई है अगले 3 दिनों कानपुर जिले में 40 डिग्री तापमान पहुंच सकता है। अगले 24 घेटों में 2 से 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 123
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1131