धाकड़ न्यूज, हिसार: महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या व दिल्ली जाने की जहाज का किराया तय हो गया है। हिसार से अयोध्या जाने का 3393 रुपये और अयोध्या से हिसार आने का 3730 रुपये की टिकट लगेगी। और साथ ही हिसार से दिल्ली का भी किराय तय हो गया है। हिसार से दिल्ली का किराया 1300 रुपये लगेगा। हिसार से अयोध्या की टिकटों की बिक्री शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे शुरू हो गई थी। सिर्फ दो घंटे में ही करीब दस बजे तक सभी टिकटें बिक गई। अब 18 अप्रैल के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। अयोध्या के लिए शुक्रवार व रविवार को फ्लाइट जाएंगी। और उसी दिन वापसी भी होगी। यात्री अपने साथ 15 किलो सामान भी ले जा सकते है अगर 15 किलो से ज्यादा सामान यात्री के पास है तो उसके लिए अलग से पैसे देने पड़ेंगे। हिसार से अयोध्या के लिए दो घंटे का समय लगेगा।

बता दें कि एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार ने मंजूरी दे दी है। अयोध्या के लिए उड़ान भरने वाले 72 सीटर विमान को पीएम नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को हरी झंडी दिखांएगे। हिसार एयरपोर्ट से विमान 14 अप्रैल को सुबह 10:40 बजे अयोध्या के लिए उड़ान भरेगा। और यह विमान 12:40 पर अयोध्या पहुंच जाएगा।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 120
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1128