धाकड़ न्यूज: गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के दतेड़ी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक कपड़ा फैक्ट्री में बायलर फट गया जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई है जबकि छह लोग घायल होने की सूचना है। उधर, घटना का पता चलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर रही है कि बायलर कैसे फटा।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने शवों को उठाने नहीं दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती रही और भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कई थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। मृतकों के परिजनों ने फैक्ट्री के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग कर रहे है।
फैक्ट्री में दो शिफ्ट में चलता है काम
बताया जा रहा है कि कर्मचारी रात की शिफ्ट में काम कर रहे थे। फैक्ट्री में दो शिफ्ट में काम होता है। काम करते समय अचानक धमाके के साथ बायलर फटने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। काम कर रहे कर्मचारी डर गए जिससे वह इधर-उधर भागने लग गए। कई मजदूरों को गंभीर चोट लगी है। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। उनका इलाज चल रहा है।
परिजनों ने किया हंगामा
पुलिस जब मृतक मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी तब जैसे ही शवों को उठाया गया तभी मृतकों के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि कंपनी की ओर से उन्हें सुविधा नहीं दी गई। अगर सुविधा दी होती तो उनके अपने बच जाते। फैक्ट्री की सुविधा पर सवाल उठाया जा रहा है। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 124
Users Yesterday : 144
Users Last 7 days : 1132