
हरियाणा धाकड़ न्यूज: हरियाणा में अब गर्मी दिन भर दिन बढ़ती जा रही है बीते दिन प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा वही न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री बढ़ोतरी हुई तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गर्मी सताने लगी है। आने वाले शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है जिससे तापमान गिर सकता है।
प्रदेश में मौसम आमतौर पर 2 अप्रैल तक खुश रहने की संभावना है इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है जिससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है इस दौरान 30-31 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ाने की संभावना है। हरियाणा का सबसे कम तापमान रोहतक का वह सबसे अधिक तापमान हिसार के बालसमंद का रहा।
शनिवार को बादल छाए रहेंगे
आगामी दिनों की बात करें तो हरियाणा में अब मौसम साफ रहने की संभावना है हालांकि शनिवार को मौसम में बदलाव देखा जाएगा इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और मौसम ठंडा हो जाएगा।
पिछले 24 घंटे में बदला तापमान
बीते 24 घंटे में बदले अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा कुरुक्षेत्र के तापमान में बढ़ोतरी हुई है कुरुक्षेत्र के तापमान में 2.7 डिग्री बढ़ोतरी हुई है जिससे की तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
दिन में घरों से बाहर निकल नहीं रहे
बढ़ते तापमान से गर्मी बढ़ती जा रही है जिससे दोपहर के समय लोग घरों से बाहर कम निकल रहे है बाजारों में सुनापन दिखाई दे रहा है।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई
प्रदेश के न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे ज्यादा नारनौल के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई जहां चार डिग्री सेल्सियस तापमान बड़ा इसी के साथ ही न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138