
धाकड़ न्यज, फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में महिला डाक्टर प्रियंका (34) की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या चाकू मारकर की गई है। और 10 घंटे तक महिला का शव कमरे में ही पड़ा रहा। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार रात जब महिला डॉक्टर के परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां शव खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए। यह घटना बल्लभगढ़ की है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया।
मृतका की बहन पूजा ने जैसे बताया कि मेरी बहन प्रियंका व मेरी शादी एक ही घर में दोनों भाईयों के साथ हुई है। प्रियंका की हत्या उसके पति लख्मी चंद व मेरे पति भगत सिंह यानि प्रियंका के देवर ने की है। और बताया कि उसका पति उसे लगातार धमकियां दे रहा था। परिवार का आरोप है कि प्रियंका की हत्या पूरी योजना के साथ की गई है। प्रियंका के साथ मारपीट भी की गई है। शिकायत आदर्श नगर थाने में पहले ही दर्ज कराई गई थी। प्रियंका के दो बच्चे नुकूल 14 वर्ष और एकता की उम्र 10 वर्ष है।
हत्या से पहले बच्चों को ले गई थी सास: पूजा
मृतका की बहन पूजा ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या पूरी योजना के तह की गई है। हत्या से एक दिन पहले मेरी सास व मेरे पति क्लीनिक पर आए थे और दोनो बच्चों नुकूल व एकता को साथ ले गए। इसकी शिकायत थाने में दी गई लेकिन कोई शिकायत नहीं हुई।
चार साल से अलग रह रही थीं प्रियंका
पूजा ने बताया कि प्रियंका की शादी 2010 में होडल के गांव भीडुकी में हुई थी। लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले चार साल से बल्लभगढ़ में किराए के मकान में रहकर अपना क्लिनिक चला रही थीं। मेरे पति भगत सिंह सेक्टर-16 में डायल 112 की गाड़ी पर चालक हैं, जबकि प्रियंका का पति लख्मीचंद ट्रक चालक हैं।
आदर्श नगर थाने के एसएचओ ने बतया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा हत्या किस समय हुई। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए है। प्रारंभिक जांच में मामला परिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है।

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN