
धाकड़ न्यूज : आगरा में बुधवार को दोपहर के समय समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। करणी सेना के कार्यकर्ता भारी संख्या में सांसद के घर पर पहुंच गए। वे अपने बुलडोजर भी लेकर गए। उन्होंने वहां जमकर पथराव भी किया। कार्यकर्ता इतने ज्यादा उग्र थे कि उन्होंने वहां सांसद के घर के बाहर खड़ी गाडियां भी तोड़ दी। पथराव किया, कुर्सीयां भी तोड़ी।
इस दौरान हालांकि कुछ सपा कार्यकर्ता भी वहां पर पहुंच गए उनकी करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ झडप हुई। दोनो आपस में भिड़ गए। कुछ देर बाद जब स्थिति हाथ से निकलती दिखाई दी तो पुलिस ने लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सांसद की सोसायटी के बाहर पेहरा कड़ा कर दिया। गेंट बंद कर दिए गए और निर्देश दे दिया गया कि अभी कोई घर से बाहर नहीं निकलेगा।
मामला यह था
राज्यसभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के सांसद ने राणा सांगा को गद्दार कहा था। इसके बाद से करणी सेना के कार्यकर्ता नाराज थे। करणी सेना के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने सांसद के घर का घेराव करने की घोषणा की थ।

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN