Home » लेटेस्ट न्यूज़ » फोर्ड प्लांट दौरे में ट्रंप का आपत्तिजनक रिएक्शन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फोर्ड प्लांट दौरे में ट्रंप का आपत्तिजनक रिएक्शन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मिशिगन दौरे के दौरान एक विवादित घटना सामने आई है। मंगलवार को ट्रंप मिशिगन के डियरबॉर्न स्थित फोर्ड के बड़े ट्रक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान फैक्ट्री में मौजूद एक वर्कर ने तेज आवाज में ट्रंप की ओर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए “पेडोफाइल प्रोटेक्टर” शब्द का इस्तेमाल किया।

इस टिप्पणी से नाराज राष्ट्रपति ट्रंप ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रंप ने गुस्से में कुछ अभद्र शब्द कहे और इसके बाद उन्होंने अपना मिडिल फिंगर भी दिखाया। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद किसी व्यक्ति के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर अमेरिका में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इसे राष्ट्रपति पद की गरिमा से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ समर्थक ट्रंप के रुख का बचाव कर रहे हैं।

इस विवाद पर व्हाइट हाउस की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर स्टीवन चुंग ने फैक्ट्री वर्कर को मानसिक रूप से असंतुलित बताते हुए कहा कि वह गुस्से में लगातार चिल्ला रहा था और गाली-गलौज कर रहा था।

स्टीवन चुंग ने बयान में कहा, “राष्ट्रपति ने स्थिति के अनुरूप स्पष्ट और उचित जवाब दिया।” व्हाइट हाउस के इस बयान के बाद भी यह मामला शांत होता नहीं दिख रहा है और वीडियो को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है।

#DonaldTrump #FordPlant #TrumpControversy #USPolitics #ViralVideo #WhiteHouse #AmericaNews

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स