शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने सोमवार को कहा कि मुंबई का महापौर वंदे मातरम बोलने वाला मराठी मानुष होगा। उन्होंने बताया कि महायुति की राजनीति हमेशा “मुंबई पहले” के सिद्धांत पर आधारित रही है। महायुति का महापौर वही होगा, जो शहर से प्रेम करता हो, उसके विकास की कामना करता हो और मराठी मानुष भी हो।
महायुति में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजीत पवार की राकांपा शामिल हैं। हालांकि, अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा बीएमसी चुनाव अलग से लड़ रही है।
शिवसेना की प्रवक्ता ने विपक्ष पर नफरत की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। मुंबई में चुनाव के नजदीक आते ही महापौर पद को लेकर बहस और भी तीखी होती जा रही है।#MumbaiMayor
#ShivSena
#Mahayuti
#BMCElection
#MarathiManush
#PoliticalNews
#BreakingNews
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138