लेटेस्ट न्यूज़
हरियाणा का 23वां जिला बना हांसी:CM सैनी ने की घोषणा, 2 उपमंडल, 3 तहसील होंगी, नोटिफिकेशन एक सप्ताह में; MAP भी सामने आया | हर घर तिरंगा अभियान के बाद बढ़ी राष्ट्रीय ध्वज की संख्या, पानीपत में सालाना आठ करोड़ तिरंगों का किया जा रहा पुनर्चक्रण | खनन कार्य बंद, निर्माण सामग्री महंगी; GRAP-4 के कड़े प्रतिबंध लागू, NCR में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एक्शन में सरकार | कर्नाटक में छत्रपति शिवाजी महाराज की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण | हरियाणा DGP के पद से हटाए गए शत्रुजीत कपूर, अतिरिक्त काम देख रहे ओपी सिंह बने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक | ‘केरल में राजनीतिक प्रभाव बढ़ा’, स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले राजीव चंद्रशेखर |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » Haryana Weather: तेजी से गिर रहा तापमान, जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड… जानें कब छाएंगे बादल

Haryana Weather: तेजी से गिर रहा तापमान, जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड… जानें कब छाएंगे बादल

Haryana Weather
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम तेजी से ठंडा होता जा रहा है। न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और हिसार में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम स्तर है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में इसी तरह गिरावट बनी रहेगी। वहीं 27 नवंबर से बादल छाने के आसार हैं, जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है। नमी बढ़ने के कारण धुंध भी घनी होने की संभावना है।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य के करीब 27–28 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। आने वाले दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि हरियाणा में 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी तो होगी, लेकिन रात का तापमान और नीचे जा सकता है।
27 और 28 नवंबर को बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने की भी संभावना है।

#HaryanaWeather
#WeatherUpdate
#HaryanaNews
#ColdWave
#TemperatureDrop
#WinterAlert
#NorthIndiaWeather
#FogUpdate
#ColdWeather

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स