हरियाणा में ‘वोट चोरी’ के आरोप गरमाए : हरियाणा में ‘वोट चोरी’ के आरोपों के बीच कांग्रेस से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो एक कांग्रेस सांसद के भाई—जो स्वयं पूर्व विधायक हैं—का है। इसमें वे अपनी ही पार्टी के एक पूर्व विधायक और मौजूदा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के ख़िलाफ़ जातिगत आधार पर वोट न डालने की बात करते सुनाई देते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो विधानसभा चुनाव के दौरान कलायत क्षेत्र का है, जिसमें विकास को ‘जिताऊ उम्मीदवार’ बताया गया है। इसके बावजूद बाद में ‘वोट चोरी’ की शिकायतें उठाई गईं।
हिसार सीट से कांग्रेस के मौजूदा सांसद हैं, और यहीं पर कल कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। यह वीडियो बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर साझा किया है। पंजाब केसरी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
वहीं, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा में बड़े पैमाने पर ‘वोट चोरी’ के आरोप दुहराए। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए और कई राज्यों से भी इसी तरह की शिकायतें मिली हैं। राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल और पोस्टल बैलेट दोनों में कांग्रेस आगे थी, लेकिन परिणाम इसके उलट आए। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “व्यवस्था उनके पास होने” का बयान अपने-आप में बहुत कुछ कहता है।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि हरियाणा और कर्नाटक में संगठित तरीके से वोटों की चोरी की गई। आरोप लगाया गया कि एक ही नाम की युवती ने 22 बार वोट डाला, जबकि एक ब्राज़ीलियाई महिला के 10 मतदान केंद्रों पर वोट डालने की बात भी सामने रखी गई। राहुल गांधी के अनुसार हरियाणा की मतदाता सूची में 5,21,619 डुप्लीकेट वोटर दर्ज थे। उन्होंने सवाल उठाया कि ब्राजील की यह महिला हरियाणा की वोटर सूची में कैसे शामिल हुई और इतने मतदान केंद्रों पर उसका नाम कैसे आया?
-
#HaryanaPolitics
-
#VoteChoriRow
-
#CongressVsBJP
-
#ElectionControversy
-
#ViralAudio
-
#RajasthanElections
-
#RahulGandhi
-
#HaryanaNews
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138