दिल्ली ब्लास्ट पर DGP का बड़ा बयान : पंचकूला में हरियाणा के डीजीपी ओ.पी. सिंह ने दिल्ली ब्लास्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के दोषियों को जांच एजेंसियां “पाताल से भी ढूंढ निकालेंगी।” दिल्ली ब्लास्ट के बाद हरियाणा पुलिस प्रदेशभर में हाई अलर्ट पर है। डीजीपी ने बताया कि राज्य में सभी संवेदनशील इलाकों, पार्किंग स्थलों और संदिग्ध वाहनों की गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
डीजीपी ओ.पी. सिंह ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, फरीदाबाद में हाल ही में बरामद किए गए विस्फोटक पदार्थ को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में फरीदाबाद पुलिस आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई जारी है।
ओ.पी. सिंह पंचकूला पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम “एक शाम Gen Alpha के नाम” में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यह कार्यक्रम डायल 112 परिसर में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य स्कूलों के हेड बॉय और हेड गर्ल्स के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों में अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
डीजीपी ने कहा कि यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, “हमारे सभी पुलिस जवान रातभर से अलर्ट पर हैं और राज्य की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह तत्पर हैं।”
#दिल्लीब्लास्ट 🚨
#DGPओपीसिंह 👮♂️
#हरियाणापुलिस 💪
#पंचकूला 🏙️
#InvestigationUpdate 🔍
#HighAlert ⚠️
#DelhiExplosion 💥
#PoliceAction 🚓
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138