Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा सरकार देगी युवाओं को आर्थिक सहायता, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू — जानें पूरी जानकारी

हरियाणा सरकार देगी युवाओं को आर्थिक सहायता, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू — जानें पूरी जानकारी

हरियाणा सरकार देगी युवाओं को आर्थिक सहायता
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा सरकार देगी युवाओं को आर्थिक सहायता : हरियाणा सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। रोजगार विभाग हरियाणा ने एक नवंबर 2025 से बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 21 से 35 वर्ष की आयु के पात्र युवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hrex.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी श्याम सुंदर रावत ने जानकारी दी कि योजना का लाभ पाने के लिए आवेदक का कम से कम तीन वर्ष से रोजगार विभाग में पंजीकरण होना आवश्यक है। साथ ही, उसकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि आवेदक की पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और वह किसी भी प्रकार के रोजगार, स्व-रोजगार या विद्यार्थी नहीं होना चाहिए। योजना के तहत 12वीं पास युवाओं को 1200 रुपये प्रति माह और स्नातक या स्नातकोत्तर युवाओं को 2000 रुपये प्रति माह भत्ता दिया जाएगा।

विस्तृत जानकारी के लिए युवा विभाग की वेबसाइट www.hrex.gov.in पर जाएं या जिला रोजगार कार्यालय नूंह अथवा अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क करें।
जिला अधिकारी ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं और जल्द आवेदन करें।

  • #हरियाणा_सरकार

  • #बेरोजगारी_भत्ता

  • #HaryanaEmploymentScheme

  • #YouthEmpowerment

  • #हरियाणा_युवा

  • #EmploymentNews

  • #RojgarYojana

  • #UnemploymentAllowance

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment