Home » हरियाणा » हरियाणा में कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी — जानें पूरी वजह

हरियाणा में कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी — जानें पूरी वजह

हरियाणा में कंपनी पर बड़ी कार्रवाई
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा में कंपनी पर बड़ी कार्रवाई : नगर निगम गुड़गांव (एमसीजी) ने मालिबु टाउन इलाके में सड़कों की रिकार्पेटिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित एजेंसी पर 10 प्रतिशत पेनल्टी लगाई गई है और उसे काम दोबारा गुणवत्ता मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए गए हैं।

एमसीजी ने चेतावनी दी है कि अगर एजेंसी ने दोबारा भी मानकों की अनदेखी की, तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और उसके “रिस्क एंड कॉस्ट” पर काम किसी अन्य एजेंसी को सौंपा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, नगर निगम ने मालिबु टाउन की सड़कों की रिकार्पेटिंग का ठेका देशवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी को 5.75 करोड़ रुपये की लागत से दिया था। कंपनी ने मानसून से पहले काम शुरू किया था, लेकिन निरीक्षण में कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। निगम ने एजेंसी को दोबारा सुधार करने के निर्देश दिए थे, मगर मानसून के बाद भी कार्य में गुणवत्ता मानकों की पूर्ति नहीं हुई, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

#Gurugram #HaryanaNews #MCG #MalibuTown #RoadRepair #ConstructionQuality #Blacklisting #Penalty #DeshwalConstruction #MunicipalCorporation #Infrastructure #LocalNews #UrbanDevelopment

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स