Home » खेल » ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत पर एक साल का प्रतिबंध, जानिए कारण

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत पर एक साल का प्रतिबंध, जानिए कारण

अमन सहरावत पर एक साल का प्रतिबंध
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

अमन सहरावत पर एक साल का प्रतिबंध ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत पर WFI ने लगाया 1 साल का निलंबन

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले रेसलर अमन सहरावत को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान अमन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती से जुड़ी किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

अमन ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर सबसे कम उम्र में ओलंपिक मेडल हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया था। वह केवल 21 साल 24 दिन की उम्र में ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीय बने थे।

WFI ने यह सख्त कदम सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में अमन के बिना खेले बाहर होने के बाद उठाया। उन्हें मेंस फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेना था, लेकिन इवेंट से एक दिन पहले निर्धारित वजन सीमा से 1.7 किलो अधिक पाए जाने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, WFI ने अमन को “कारण बताओ नोटिस” भेजा था और उनके जवाब को अनुशासन समिति ने असंतोषजनक पाया। अब यह निर्णय अंतिम माना गया है, और निलंबन की अवधि में वे WFI द्वारा आयोजित या स्वीकृत किसी भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स