दूषित पानी पीने से अनाज मंडी में 100 से अधिक मजदूर बीमार अनाज मंडी में दूषित पानी पीने से दर्जनभर मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। जैसे-जैसे मध्यरात्रि में बीमार मजदूरों की संख्या बढ़ी, मंडी प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सिविल अस्पताल के एडिशनल एस.एम.ओ. डा. कुलदीप राज के अनुसार, वर्तमान में 38 मजदूर डायरिया की वजह से सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।
हालांकि, कुछ की हालत गंभीर होने के कारण एक मजदूर को कुरुक्षेत्र के एल.एन.जे.पी. अस्पताल में रैफर किया गया। सिविल अस्पताल में भर्ती मजदूर अरविंद, प्रवेश, राहुल और मलखान ने बताया कि दूषित पानी पीने के कारण उन्हें रात में उल्टी और दस्त हुए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा ने कहा कि दूषित पानी से करीब 100 से अधिक मजदूर बीमार हैं। कुछ मजदूर निजी अस्पतालों में भी इलाज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंडी में गोदाम के सामने पिछले 8 महीने से सीवरेज और पानी के पाइप में लीकेज है, जिसकी कई बार मार्कीट कमेटी को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
स्वास्थ्य विभाग और उपमंडल प्रशासन स्थिति पर निगरानी रख रहे हैं। कुरुक्षेत्र के डिप्टी सिविल सर्जन डा. प्रदीप के नेतृत्व में एस.एम.ओ. डा. कीर्ति शर्मा और एडिशनल एस.एम.ओ. डा. कुलदीप राज ने टीम के साथ शाहाबाद अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने मेडिकल कैंप लगाकर मजदूरों की जांच की और उन्हें दवाइयां भी प्रदान कीं।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138