Home » हरियाणा » हरियाणा में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत: कृषि मंत्री ने रादौर से यमुनानगर तक किया पहला सफर

हरियाणा में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत: कृषि मंत्री ने रादौर से यमुनानगर तक किया पहला सफर

हरियाणा में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा में इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत : हरियाणा के यमुनानगर और रादौर के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ रादौर से यमुनानगर तक इलेक्ट्रिक बस में सफर किया। मंत्री ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण शुद्ध रहेगा और यह 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कृषि मंत्री ने कहा कि पारंपरिक बसों में गर्मी और अस्वच्छ वातावरण रहता है, जबकि इलेक्ट्रिक बस में यात्रियों को आरामदायक और स्वच्छ परिवेश मिलता है। यह बसें पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत की तस्वीर को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही हैं।

मंत्री श्याम सिंह राणा ने यह भी बताया कि हरियाणा की अनाज मंडियों में धान की खरीद लगातार जारी है और इस बार यह प्रक्रिया एक सप्ताह पहले शुरू की गई है। उन्होंने किसानों की जागरूकता को भी सराहा और कहा कि पराली जलाने की घटनाएं राज्य में नहीं होंगी।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment