Home » हरियाणा » जूता फैक्ट्री में आग: बेसमेंट से फैली पूरी फैक्ट्री, मौके पर फायरब्रिगेड की 4 गाड़ियां तैनात

जूता फैक्ट्री में आग: बेसमेंट से फैली पूरी फैक्ट्री, मौके पर फायरब्रिगेड की 4 गाड़ियां तैनात

जूता फैक्ट्री में आग
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

जूता फैक्ट्री में आग : बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए में स्थित एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सुबह की शिफ्ट के कर्मचारी जैसे ही फैक्ट्री में पहुंचे, आग फैल गई, जिससे फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी तुरंत बाहर भागकर सुरक्षित हो गए।

आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन फैक्ट्री में लाखों रुपये का तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग एमआईई पार्ट-टू के प्लॉट नंबर 767 में संचालित ट्रिक फुटवियर इंडस्ट्रीज में ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट से फैल गई। आग और फैक्ट्री से उठता धुआं, साथ ही मौजूद कैमिकल्स, आग बुझाने में मुश्किल पैदा कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ फायर ब्रिगेड की सभी गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। आग की भयावहता को देखते हुए सोनीपत और रोहतक से भी फायर गाड़ियां बुलाई गईं।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी रविंद्र ने बताया कि आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है और जल्द ही नियंत्रण में आ जाएगी। आग लगने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है, केवल माल का नुकसान हुआ है। आग बुझाने के बाद इसके कारणों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स