Home » हरियाणा » विधायकों को सरकार का तोहफा, कार और फ्लैट खरीदने के लिए मिलेगा 1 करोड़ का लोन

विधायकों को सरकार का तोहफा, कार और फ्लैट खरीदने के लिए मिलेगा 1 करोड़ का लोन

विधायकों को सरकार का तोहफा
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

विधायकों को सरकार का तोहफा हरियाणा सरकार ने विधायकों को बड़ा लाभ देते हुए नए प्रावधान लागू किए हैं। अब विधायक कार, मकान या फ्लैट खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये तक का ऋण ले सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपये विशेष यात्रा भत्ता भी मिलेगा। सितंबर में राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद सरकार ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

नए संशोधन के तहत दूसरी बार अग्रिम ऋण लेने के लिए 60 वर्ष से कम आयु की शर्त और तीसरी बार मकान निर्माण के लिए ऋण लेने की आयु सीमा हटा दी गई है। अब विधायक, पहली बार अग्रिम राशि प्राप्त करने और उसकी अदायगी पूरी करने के बाद तुरंत दोबारा ऋण ले सकेंगे।

इसके अलावा, एक करोड़ रुपये के अतिरिक्त 10 लाख रुपये मकान की बड़ी मरम्मत और बदलाव के लिए भी उपलब्ध होंगे। यदि कोई सदस्य अपने मकान के लिए ली गई अग्रिम राशि में से कम से कम 10 लाख रुपये चुका चुका है, तो वह मरम्मत और नवीनीकरण के लिए यह अतिरिक्त राशि निकालने का हकदार होगा।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स