पानीपत 25 वर्षीय युवक की हत्या : पानीपत में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। दीनानाथ कॉलोनी में 25 वर्षीय अंकित की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि करीब 6 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हमले के दौरान अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, अंकित की शादी इसी साल जनवरी 2025 में हुई थी और उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, जो दीनानाथ कॉलोनी के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पहले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, तभी वे शव को लेंगे।
इधर, पुलिस ने परिजनों के बयान पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि हत्या के मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138