हरियाणा में बाढ़ अलर्ट: यमुना नदी में खतरे का स्तर बढ़ा: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से हथिनीकुंड बैराज पर बढ़ा जलस्तर, दिल्ली-हरियाणा में अलर्ट
उत्तराखंड और हिमाचल के कैचमेंट एरिया में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते यमुना नदी उफान पर है। देर रात से ही जलस्तर मिनी फ्लड के स्तर से ऊपर पहुंच गया था, जबकि सुबह तक स्थिति और बिगड़ गई। हथिनीकुंड बैराज से लगातार सायरन बजाकर अलर्ट जारी किया जा रहा है।
हथिनीकुंड बैराज पर जलस्तर के आंकड़े
-
सुबह 4 बजे: 1 लाख 65 हजार क्यूसेक
-
सुबह 5 बजे: 2 लाख 10 हजार क्यूसेक
-
सुबह 7 बजे: 2 लाख 38 हजार क्यूसेक
-
सुबह 8 बजे: 3 लाख 11,032 क्यूसेक (फ्लड घोषित)
-
सुबह 9 बजे: 3 लाख 29 हजार क्यूसेक
-
सुबह 10 बजे: 3 लाख 21 हजार क्यूसेक
कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।
संभावित तबाही
बैराज से छोड़ा गया पानी हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत यमुना किनारे बसे इलाकों को प्रभावित करेगा। वहीं, दिल्ली के लिए भी खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सतर्क रहने की अपील की है। सिंचाई विभाग लगातार हालात की निगरानी कर रहा है और हर घंटे अपडेट दे रहा है।
मिनी फ्लड और फ्लड की स्थिति
-
हथिनीकुंड बैराज पर 1 लाख क्यूसेक पानी दर्ज होते ही मिनी फ्लड घोषित किया जाता है।
-
2 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी दर्ज होते ही फ्लड की आधिकारिक घोषणा कर दी जाती है।
फिलहाल यमुना खतरे के स्तर से ऊपर बह रही है और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN