मेड इन इंडिया चिप से 6G तक 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए टेक्नोलॉजी सेक्टर में आत्मनिर्भरता की दिशा में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप से लेकर नेक्स्ट जेनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी 6G तक का विकास भारत में ही किया जाएगा। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4 नई सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन पर 4,594 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इनमें से दो प्रोजेक्ट ओडिशा, एक पंजाब और एक आंध्र प्रदेश में लगाए जाएंगे।
मेड इन इंडिया चिप
लाल किले से संबोधन में पीएम मोदी ने घोषणा की कि साल के अंत तक भारत में निर्मित चिप बाजार में उपलब्ध होंगे। ये चिप नोएडा और बेंगलुरु स्थित अत्याधुनिक डिजाइन फैसिलिटीज में तैयार किए जाएंगे, जिनका हाल ही में उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया था।
इन सेंटरों में कटिंग-एज 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर वाले चिप डिजाइन किए जाएंगे, जो भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर इनोवेशन के क्षेत्र में अग्रणी बनाएंगे। इससे पहले भारत में 7nm और 5nm चिप डिजाइन हो चुके हैं। 3nm चिप निर्माण के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जाएगा, जिन्हें लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाले सेमीकंडक्टर के लिए आयात पर निर्भर नहीं रहना होगा।
पीएम मोदी की टेक सेक्टर से जुड़ी 5 बड़ी घोषणाएं
- मेड इन इंडिया चिप – सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की पूर्ण आत्मनिर्भरता।
- 6G टेक्नोलॉजी – नेक्स्ट जेनरेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में मिशन मोड पर काम।
- गेमिंग इंडस्ट्री – भारत में गेमिंग सेक्टर को बढ़ावा देने की पहल।
- डिजाइनिंग हब – “भारत में डिजाइन, दुनिया के लिए डिजाइन” की सोच के साथ विकास।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) – एआई में भारत को ग्लोबल लीडर बनाना।
व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 133
Users Yesterday : 134
Users Last 7 days : 1169