Home » हरियाणा » हरियाणा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट: हुड्डा, सैलजा, कैप्टन और सुरजेवाला के कितने करीबी शामिल? देखें पूरी सूची

हरियाणा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट: हुड्डा, सैलजा, कैप्टन और सुरजेवाला के कितने करीबी शामिल? देखें पूरी सूची

हरियाणा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नई लिस्ट: हरियाणा कांग्रेस ने 15 साल बाद अपने जिलों में संगठन का नया ढांचा खड़ा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटियों का गठन कर दिया है। लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी के कारण पार्टी राज्य में संगठनात्मक नियुक्तियां नहीं कर पा रही थी। एआईसीसी पर्यवेक्षकों की देखरेख में मंगलवार शाम जारी हुई सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद कुमारी सैलजा के गुट से जुड़े कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां मिली हैं।

सैलजा खेमे को कई जिलों की कमान

कुमारी सैलजा के आधा दर्जन से ज्यादा समर्थकों को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इनमें अंबाला, अंबाला कैंट, अंबाला ग्रामीण, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा और यमुनानगर जैसे जिले शामिल हैं।

हुड्डा का वर्चस्व

भिवानी जिले की कमान बंसी लाल परिवार के करीबी को सौंपी गई है, लेकिन सूची में सबसे ज्यादा दबदबा हुड्डा खेमे का है। सूत्रों के अनुसार, 15-16 जिला अध्यक्ष हुड्डा के समर्थक हैं। इनमें भिवानी शहरी-ग्रामीण, फतेहाबाद, गुरुग्राम (शहरी-ग्रामीण), हिसार, झज्जर, जींद, करनाल (शहरी-ग्रामीण), कुरुक्षेत्र, मेवात, पानीपत शहरी, सोनीपत (शहर-ग्रामीण) सहित कई जिले शामिल हैं।

कैप्टन अजय यादव और सुरजेवाला के करीबी भी शामिल

रेवाड़ी ग्रामीण और शहरी की जिम्मेदारी कैप्टन अजय यादव के करीबी नेताओं को मिली है। वहीं, कैथल में रणदीप सुरजेवाला के समर्थक को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महेंद्रगढ़ में राव नरेंद्र सिंह के करीबी को और चरखी दादरी में भारत जोड़ो यात्रा में सक्रिय रहे सुशील धनक को अध्यक्ष बनाया गया है।

जल्द आएगा नेता प्रतिपक्ष का नाम

राज्य में विधानसभा चुनाव हुए 10 महीने गुजरने के बाद भी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही पार्टी नेता प्रतिपक्ष और नए प्रदेश अध्यक्ष का भी ऐलान करेगी।

जिला अध्यक्षों की पूरी सूची

  • अंबाला कैंट: परविन्दर परी
  • अंबाला सिटी: पवन अग्रवाल
  • अंबाला ग्रामीण: दुष्यन्त चौहान
  • भिवानी ग्रामीण: अनिरुद्ध चौधरी
  • भिवानी शहरी: प्रदीप गुलिया
  • चरखी दादरी: सुशील धानक
  • फरीदाबाद: बलजीत कौशिक
  • फतेहाबाद: अरविन्द शर्मा
  • गुरुग्राम ग्रामीण: वर्धन यादव
  • गुरुग्राम शहरी: पंकज डावर
  • हिसार ग्रामीण: बृज लाल खोवल
  • हिसार शहरी: बजरंग दास गर्ग
  • झज्जर: संजय यादव
  • जींद: श्री ऋषि पाल
  • कैथल: रामचंदर गुज्जर
  • करनाल ग्रामीण: राजेश वैद
  • करनाल शहरी: पराग गाबा
  • कुरुक्षेत्र: मेवा सिंह
  • महेंद्रगढ़: सत्यवीर यादव
  • मेवात (नूंह): शाहिदा खान
  • पलवल: नेत्रपाल अधाना
  • पंचकुला: संजय चौहान
  • पानीपत ग्रामीण: रमेश मलिक
  • रेवाड़ी ग्रामीण: सुभाष चंद चावड़ी
  • रेवाड़ी शहरी: प्रवीण चौधरी
  • रोहतक ग्रामीण: बलवान सिंह रंगा
  • रोहतक शहरी: कुलदीप सिंह
  • सिरसा: संतोष बेनीवाल
  • सोनीपत ग्रामीण: संजीव कुमार दहिया
  • सोनीपत शहरी: कमल दीवान
  • यमुनानगर ग्रामीण: नर पाल सिंह
  • यमुनानगर शहरी: देवेन्द्र सिंह

पृष्ठभूमि

इन नियुक्तियों की प्रक्रिया जून में शुरू हुई थी, जब राहुल गांधी ने “संगठन कायाकल्प अभियान” के तहत हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं और एआईसीसी-प्रदेश कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की थी।

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स