धाकड़ न्यूज, हरियाणा : HKRN :प्रदेश में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत काम कर रहे 1.20 लाख कर्मचारियों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने सभी वर्गों के अनुबंधित कर्मचारियों की सैलरी में 5% बढ़ाने का निर्णय किया है। यह बढ़ोतरी 1 जून से लागू होगी। मानव संसाधन विकास की ओर से इस संबंध में आधिकारिक रूप से आदेश जारी कर दिया गया है। पिछले वर्ष भी प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों को सैलरी में बढ़ोतरी की थी। हालांकि पिछले वर्ष इन कर्मचारियों की सैलरी में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।
812 रुपए से लेकर 1205 रुपए तक की बढ़ोतरी
मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में जो निर्देश जारी किए हैं। उनके अनुसार जो सैलरी बढ़ाई गई है। उसमें कर्मचारियों के एक दिन के वेतन में 812 रुपए से लेकर 1205 रुपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी। जिले के हिसाब से इन नए वेतनमान को लागू किया जाएगा।
तीन कैटेगिरी जिलों की तीन लेवल कर्मचारियों के
इसमें प्रदेश के जिलों को तीन कैटेगिरी में बांटा गया है। पहली कैटेगिरी में गुड़गांव, फरीदाबाद, दिल्ली, चंडीगढ़, सोनीपत और पंचकूला को रखा गया है। वहीं अगर हम बात करें दूसरी कैटेगिरी की तो इसमें पानीपत, करनाल, झज्जर, पलवल, अंबाला, हिसार, रोहतक, यमुनानगर, भिवानी, कैथल और कुरुक्षेत्र को रखा गया है। महेंद्रगढ़, नूह, सिरसा, फतेहाबाद और चरखी दादरी को तीसरी कैटेगिरी में रखा गया है। इन तीनों कैटेगिरी को मिलाकर प्रदेश में लगभग 1.20 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

पहल लेवल
इन तीनों कैटेगिरी में भी कर्मचारियों को तीन लेवल में बांटा गया है। पहली कैटेगिरी के जिलों में फिलहाल हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लेवल एक के कर्मचारयों का वेतन 19900 रुपए, दूसरे लेवल के कर्मचारियों को 23400रुपए और तीसरे लेवल के कर्मचारियों को 24100 रुपए सैलरी के रूप में दिए जा रहे हैं।
दूसरा लेवल
दूसरी कैटेगिरी वाले जिलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लेवल एक के कर्मचारयों का वेतन 17500 रुपए, दूसरे लेवल के कर्मचारियों को 21600 रुपए और तीसरे लेवल के कर्मचारियों को 21700 रुपए सैलरी के रूप में दिए जा रहे हैं।
तीसरा लेवल
तीसरी कैटेगिरी वाले जिलों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लेवल एक के कर्मचारयों का वेतन 16250 रुपए, दूसरे लेवल के कर्मचारियों को 19800 रुपए और तीसरे लेवल के कर्मचारियों को 20450 रुपए सैलरी के रूप में दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें –
Lord Jagannath Rath Yatra 2025 : पुरी में ड्रोन और एनएसजी भी तैनात

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN