धाकड़ न्यूज: हरियाणा में मानसून का आगमन हो गया है, प्रदेश के कई जिलों में कल देर रात व आज सुबह बारिश हुई है। (Weather alert:) कई जगहों पर बारिश की वजह से जलभराव हो गया है। पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए है। बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया तथा गर्मी से राहत मिली है। लोगों का गर्मी व उमस के कारण बुरा हाल हो चुका था। वहीं किसान भी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूरे प्रदेश में बादल छाने से नम हवाएं मध्यम गति चल रही है। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सिल्सियस नीचे पहुंच गया है। आने वाले दो से तीनों में पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने का अनुमान है। सोमवार को सिरसा सबसे गर्म रहा।

(Weather alert:) बादल छाने से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान सामान्य से नीचे गया
मानसून आगमन के बीच सोमवार को प्रदेश के दस जिलों में बारिश व बूंदाबादी हुई। सबसे अधिक भिवानी में 39.5, रेवाड़ी के बावल में 20.5 नारनौल में 24.5 व एमएम बरसात हुई। इनके अलावा फतेहाबाद, हिसार, सिरसा झज्जर, चरखी दादरी, पलवल व नूंह में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून बारिश बताया है।
वहीं, हवा में नमी की बढ़ने से उमस ने लोगों को बेहाल किया और दिन का तापमान गिरावट को देखते हुए फिर 40 डिग्री पार कर गया। अगले दो दिन में 9 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी तूफान चलने की भी उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।
Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN




Users Today : 19
Users Yesterday : 21
Users Last 7 days : 138