धाकड़ न्यूज, कुरुक्षेत्र : international yoga day : आज 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की गरिमामय उपस्थिति रही। साथ ही योगगुरु स्वामी रामदेव ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज की साधकों को योग क्रियाएं करवाई। प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ से लेकर प्रदेश के गांव-गांव तक योगाभयास के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी जिलाें में विधायक, मंत्री, सांसद और अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश में सभी सरकारी और निजी संस्थानों में योग अभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तट पर उपस्थित रहे। उन्होंने योग अभ्यास भी किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में यह दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस को हरियाणा में एक महोत्सव के रूप में मनाया रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नेकहा कि इस ऐतिहासिक पहल के लिए मैं प्रदेश के 2.80 करोड़ लोगों की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की नॉन-स्टॉप सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। योग को कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में भी 5 मिनट का ‘योग ब्रेक’ दिया जाएगा, ताकि कर्मचारी तनावमुक्त रहें और उनकी कार्यक्षमता एवं ऊर्जा बनी रहे। अब कुरुक्षेत्र के मेला ग्राउंड को “योग ग्राउंड” के नाम से जाना जाएगा।
योग से युद्ध का समाधान : रामदेव
स्वामी रामदेव ने इस अवसर पर कहा कि युद्ध कभी समाधान नहीं हो सकता। समाधान केवल योग से हो सकता है। योग का दार्शनिक मत है कि सबमें एक ही आत्मा है। योग शरीर का, मन का, चित्त का और जीवन का परिष्कार है। एक योग की आदत से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि योगियों की सन्तान होकर रोगी होना हमें शोभा नहीं देता। कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर एक लाख लोगों ने एक साथ योग किया।


सिरसा में योगाभयास

हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में योग दिवस के उपलक्ष्य में सिरसा में स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इससे पहले जिला परिषद के सीईओ डा. सुभाष चंद्र ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का सिरसा में लाइव प्रसारण किया गया।
यह भी पढ़ें :-
A Live-in Relationship: लीव इन पार्टनर की हत्या कर किया सुसाइड
Mass plantation across the state : मानसून में पूरे प्रदेश में पौधारोपण करवाएं अधिकारी: राव नरबीर
Israel-Iran war: इजराइल ने किया ईरान के एक और न्यूक्लियर रिएक्टर पर हमला
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN