लेटेस्ट न्यूज़
10वीं-12वीं के छात्रों के लिए अहम खबर: वार्षिक परीक्षा के आवेदन पत्र कल से लाइव, ऐसे करें जांच और भरें फॉर्म | Guru Vakri 2025: 11 नवंबर से इन 3 राशियों के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें, वक्री बृहस्पति ला सकते हैं तनाव | हरियाणा सरकार देगी युवाओं को आर्थिक सहायता, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू — जानें पूरी जानकारी | शानदार जीत के बाद शैफाली वर्मा को मिला बड़ा सम्मान, हरियाणा महिला आयोग ने सौंपा खास पद | दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अब कम अटेंडेंस वाले लॉ छात्र भी देंगे परीक्षा, लाखों विद्यार्थियों को मिली राहत | ग्रुप-डी भर्ती में अब नई पहचान प्रक्रिया लागू, 13 हजार पदों पर हुई नियुक्तियों का ब्योरा मांगा HSSC ने |
Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 21 दिन का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे शिरकत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 21 दिन का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 25 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे शिरकत

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 21 दिन का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 21 दिन का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : कुरुक्षेत्र में 21 दिन का अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 25 नवंबर को पीएम मोदी होंगे शामिल

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस वर्ष 15 नवंबर से 6 दिसंबर तक 21 दिनों तक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गीता उपदेश के 5163 वर्ष पूरे हो रहे हैं। खास बात यह है कि गीता जयंती का आयोजन इस बार भारत के साथ टोक्यो (जापान) में भी होगा, जो गीता के वैश्विक प्रभाव और आध्यात्मिक प्रसार को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “गीता का ज्ञान हर व्यक्ति के जीवन को दिशा देता है। आज पूरा विश्व गीता की वाणी से जुड़ रहा है।” उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। इस वर्ष मध्यप्रदेश सहयोगी राज्य रहेगा, जबकि 16 देशों के प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे।

ब्रह्मसरोवर पर रोज होगी भव्य महाआरती

महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर प्रतिदिन गीता महाआरती का आयोजन होगा। इसके अलावा, विभिन्न भाषाओं में श्रीमद्भगवद गीता प्रदर्शनी, गीता प्रतियोगिताएं, और 1 दिसंबर तक गीता पुस्तक मेला लगाया जाएगा। वहीं, बलराम कुश्ती दंगल भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचकर इस महोत्सव में शिरकत करेंगे।

प्रारंभिक कार्यक्रम 4 नवंबर से शुरू

मुख्य कार्यक्रमों से पहले 4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज आयोजित की जाएगी।
15 नवंबर को ‘गीता रन’, और 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक शिल्प एवं सरस मेला चलेगा। प्रतिदिन पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती का आयोजन भी होगा।

मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक

मुख्य आयोजनों की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। इस दौरान गीता यज्ञ, गीता पूजन, सर्वधर्म सम्मेलन, और ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर में गीता पाठ के कार्यक्रम होंगे।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, पुस्तक मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शैक्षणिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
25 से 30 नवंबर तक विश्वविद्यालय में श्लोकोच्चारण, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं होंगी।
1 दिसंबर को सुबह ज्योतिसर में गीता पाठ और यज्ञ, थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ तथा सायं सन्निहित सरोवर और ब्रह्मसरोवर पर दीपोत्सव और महाआरती का भव्य आयोजन होगा।

40 देशों तक पहुंचेगा गीता का संदेश

विदेश मंत्रालय की पहल पर इस बार गीता महोत्सव के कार्यक्रम 40 से अधिक देशों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रदर्शनियां और गीता पाठ शामिल हैं।
कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण विश्वभर में किया जाएगा।
साथ ही, 15 से अधिक देशों के 25 विद्वान (स्कॉलर्स) भी इसमें भाग लेंगे और गीता के संदेश को अपने-अपने देशों तक पहुंचाएंगे।

यह महोत्सव न केवल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनेगा, बल्कि भारत के प्राचीन ज्ञान और दर्शन को पूरी दुनिया में फैलाने का माध्यम भी साबित होगा।

  • #अंतरराष्ट्रीय_गीता_महोत्सव

  • #कुरुक्षेत्र

  • #हरियाणा_समाचार

  • #InternationalGitaMahotsav

  • #PMModi

  • #नायब_सिंह_सैनी

  • #गीता_जयंती

  • #Brahmasarovar

  • #KurukshetraFestival

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment