Home » हरियाणा » पानीपत » हरियाणा मंत्रिमंडल के 14 में से 12 मंत्री करोड़पति, इनमें से 3 मंत्री देश के 36 अरबपतियों की सूची में भी शामिल… पूरी रिपोर्ट पढ़ें

हरियाणा मंत्रिमंडल के 14 में से 12 मंत्री करोड़पति, इनमें से 3 मंत्री देश के 36 अरबपतियों की सूची में भी शामिल… पूरी रिपोर्ट पढ़ें

हरियाणा मंत्रिमंडल के 14 में से 12 मंत्री करोड़पति
Picture of haryanadhakadnews

haryanadhakadnews

हरियाणा मंत्रिमंडल के 14 में से 12 मंत्री करोड़पति: देश की 27 राज्य विधानसभाओं, 3 केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से जुड़े 643 मंत्रियों के विश्लेषण में खुलासा हुआ है कि इनमें से 36 अरबपति हैं। हरियाणा से भी 3 मंत्री इस सूची में शामिल हैं।

चुनावी शपथपत्र के अनुसार, तोशाम से विधायक एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी सबसे अमीर मंत्री हैं, जिनकी संपत्ति 134.56 करोड़ रुपये है। इसके बाद गुरुग्राम से सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की संपत्ति 121.54 करोड़ रुपये और फरीदाबाद से विधायक एवं राजस्व व आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल की संपत्ति 101.81 करोड़ रुपये आंकी गई है।

गौर करने वाली बात यह है कि प्रदेश के 14 मंत्रियों में से 12 करोड़पति हैं और किसी भी मंत्री पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की ताजा रिपोर्ट में हुआ है।

हरियाणा मंत्रियों की संपत्ति और देनदारी (ADR रिपोर्ट अनुसार)

  • श्रुति चौधरी – संपत्ति: ₹134.56 करोड़ | देनदारी: ₹13.37 करोड़

  • राव इंद्रजीत सिंह – संपत्ति: ₹121.54 करोड़ | देनदारी: ₹13 करोड़

  • विपुल गोयल – संपत्ति: ₹101.81 करोड़ | देनदारी: ₹5.28 करोड़

  • कृष्णपाल गुर्जर – संपत्ति: ₹68.27 करोड़ | देनदारी: ₹2.55 करोड़

  • राय नरबीर – संपत्ति: ₹62.58 करोड़ | देनदारी: ₹3.98 करोड़

  • महीपाल ढांडा – संपत्ति: ₹58.79 करोड़ | देनदारी: शून्य

  • राजेश नागर – संपत्ति: ₹14.29 करोड़ | देनदारी: ₹1.60 करोड़

  • रणबीर मंगवा – संपत्ति: ₹12.11 करोड़ | देनदारी: ₹34.82 लाख

  • अरविंद शर्मा – संपत्ति: ₹11.62 करोड़ | देनदारी: ₹52.53 लाख

  • नायाब सिंह – संपत्ति: ₹6.90 करोड़ | देनदारी: ₹3.56 करोड़

  • कृष्णलाल – संपत्ति: ₹5.80 करोड़ | देनदारी: ₹74 लाख

  • कृष्ण बेदी – संपत्ति: ₹5.30 करोड़ | देनदारी: ₹22 लाख

  • गौरव गौतम – संपत्ति: ₹4.80 करोड़ | देनदारी: ₹2.28 लाख

  • अनिल विज – संपत्ति: ₹4.50 करोड़ | देनदारी: शून्य

  • श्याम सिंह राणा – संपत्ति: ₹1.49 करोड़ | देनदारी: शून्य

व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें :
https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

haryanadhakadnews
Author: haryanadhakadnews

MY LOGIN

Leave a Comment

Poll

क्या आप \"Haryana Dhakad News.\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment