धाकड़ न्यूज, पंचकूला : international yoga day: प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य के 121 खंडों में भी एक साथ ही आयोजित होगा। इस आयोजन में लगभग 11 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय दिवस को एक एतिहासिक दिन बनाने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम कुरुक्षेत्र की ब्रह्मसरोवर पर आयोजित होगा। इसकी तैयारियां भी कर ली गई हैं। कुरुक्षेत्र को धर्म क्षेत्र भी कहा जाता है। इस भूमि से ही भगवान श्रीकृष्ण ने विश्व को गीता का उपदेश दिया था। जिसमें कर्म के महत्व को बताया गया है। हमें केवल कर्म करना चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए।
कुरुक्षेत्र में योग गुरु बाबा राम देव योगाभ्यास कराएंगे
कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यकम में योग गुरु बाबा राम देव शिरकत करेंगे और आयोजन में उपस्थित लोगों को योग का अभ्यास कराएंगे। ब्रह्मसरोवर पर इस आयोजन में 1 लाख लोगों के पहुुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस आयोजन को विश्व रिकार्ड में दर्ज करने का प्रयास रहेगा। मुख्यमंत्री आज पंचकूला के भानु स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र में आयुष विभाग, हरियाणा योग आयोग एवं आईटीबीपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने आपदा में हमेशा अपना योगदान दिया
मुख्यमंत्री ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के योगदान के लिए उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि हमारे जवान कठिन परिस्थितयों में हमारे देश की सीमाओं की दिी-रात रक्षा करते हैं। कार्यक्रम के दौरान वहां उपस्थित अथितियों और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने अहमदाबाद में हुए प्लने क्रैश दुर्घटना में मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि परमात्मा उनकी दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। उनके लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। सीएम ने कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों ने आपदा एवं बचाव कार्य में आंतरिक सुरक्षा एवं एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में हमेशा अपना योगदान दिया है।
योग दिवस के कार्यक्रमों के दौरान पौधे भी लगाए गए
उन्होंने कहा कि हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 27 मई से की जा चुकी है। पूरे प्रदेश में अब अलग-अलग प्रकार के योग कार्यक्रमों के अन्तर्गत अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों ने भाग लेकर योग का अभ्यास किया। योग दिवस के कार्यक्रमों के दौरान पौधे भी लगाए गए। इसके अलावा भी योग जागरण की यात्रा निकाली जा रही है। जो पूरे राज्य के गांव-गांव तक पहुंचेगी। 19 जून को यह यात्रा प्रदेश केे 5000 गांवों तक पहुंच जाएगी। योग के इन अभ्यास के लिए पतंजलि योगपीठ, भारतीय योग संस्थान, आर्ट ऑफ लीविंग और ब्रह्माकुमारीज जैसी संस्थाएं भी राज्य में योग शिविर का आयोजन कर रही हैं। हरित योग अभियान के तहत प्रदेश में 10 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जाएंगे। सरकार ने पंजीकरण के लिए एक पोर्टल खोला है। इस पोर्टल पर 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने के लिए अब लाख लगभग 8 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि विभाग के द्वारा 10 लाख पौधों काे रोपित किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :-
Air India plane crash 2025: एयर इंडिया का विमान उड़ान के चंद मिनटों बाद गिरा
For More Latest News:https://haryanadhakadnews.com
Whatsapp Chanel Join Link:https://whatsapp.com/channel/0029Vb5yUhVJUM2bfKGvpB12

Author: haryanadhakadnews
MY LOGIN